इन 6 सब्जियों की ताकत जान ली तो कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

By उस्मान | Published: January 22, 2020 03:50 PM2020-01-22T15:50:52+5:302020-01-22T15:50:52+5:30

इनके फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है और इस वजह से लोग उन्हें खाना पसंद नहीं करते हैं।

Healthy diet tips : health benefits of carrot, radish, broccoli, karela, green beans | इन 6 सब्जियों की ताकत जान ली तो कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

इन 6 सब्जियों की ताकत जान ली तो कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

सब्जियों को प्रकृति की सबसे अच्छी देन कहा जाता है। सब्जियों में विटामिन, प्रोटीन और मिनरल की भरपूर मात्रा होती हैं।  यह सभी तत्व शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। रोजाना सब्जियां खाकर आप कई गंभीर बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। हरी सब्जियों को सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है। कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिनके फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है और इस वजह से लोग उन्हें खाना पसंद नहीं करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने के बाद आपके सेहत को इतना फायदा होगा कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

1) ब्रोकोली
ब्रोकली को अक्सर सलाद के रूप में खाया जाता है। गोभी की तरह दिखने वाली इस सब्जी को बहुत से लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। कुछ लोग इसे उबालकर भी खाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसमें वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। इसे नियमित रूप से ब्रोकली खाने से आपको कैंसर और दिल से जुड़ीं बीमारियों से निपटने में मदद मिल सकती है।

2) करेला
करेला एक साधारण सी सब्जी है जो खाने में कड़वा लगता है लेकिन कड़वाहट ही इसकी खासियत है। यदि आप कड़वा करेला खाते हैं तो आपके शरीर को काफी जबरदस्त लाभ मिलता है। इसके सेवन से खून तो साफ होता है ही साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना भी बहुत कम हो जाती है। इतना ही नहीं, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

3) गाजर
गाजर आपको प्रचुर मात्रा में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन प्रदान करता है। बीटा-कैरोटीन की वजह से ही इसका रंग लाल होता है। यह एक ऐसा अद्भुत एंटीऑक्सिडेंट है जो वास्तव में कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकता है। गाजर दिल को सेहतमंद बनाए रखने का काम भी करता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं, जो कॉलेस्‍ट्रोल लेवल बढ़ने नहीं देते और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर देते हैं। दिल की कमजोरी और हार्ट बीट बढ़ने पर गाजर को भूनकर खाने से फायदा होता है।

4) मूली
इसे आप सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। मूली का सेवन करने से शरीर में कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, यह कैंसर, बवासीर जैसी भयानक बीमारी में भी रामबाण है। मूली को अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो आप डायबिटीज, पेट की प्रॉब्‍लम्‍स, ब्‍लड प्रेशर, कैंसर आदि कई बीमारियों से कोसों दूर रहेंगी।

5) ग्रीन बीन्स 
इस सब्जी के अंदर आयरन, विटामिन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा यह सब्जी वजन घटाने, हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ाने, डायबिटीज, कैंसर से बचाने में सहायक है। ग्रीन बींस में मौजूद पोटैशियम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। बींस के सेवन से बॉडी में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे शरीर में तरल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।


 

6) कंटोला
यह एक स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य गुणों से भरपूर सब्जी है। भारत के अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध इस सब्जी को केकरोल, काकरोल और अन्य कई नामों से जाना जाता है। इसमें कम कैलोरी होती है, जिस वजह से ये वजन घटाने वालों के लिए बेहतर है। फाइबर से भरपूर कंटोला पाचन को सही रखती है। ऐसा कहा जाता है कि इस हरी सब्जी में मांस से ज्यादा प्रोटीन पाए जाते हैं। रोजाना इसके सेवन से कैंसर की रोकथाम, सर्दी-खांसी से बचने, वजन कम करने, डायबिटीज और कैंसर से बचने में मदद मिलती है।

Web Title: Healthy diet tips : health benefits of carrot, radish, broccoli, karela, green beans

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे