लाइव न्यूज़ :

Diet tips: टमाटर और बैगन का कम सेवन करें ये 10 तरह के लोग, सेहत को हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान

By उस्मान | Updated: July 5, 2021 10:12 IST

टमाटर का इस्तेमाल हर सब्जी में होता है लेकिन इसके अधिक सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देबैगन के अधिक सेवन से एलर्जी का खतरा हो सकता हैटमाटर से पेट में अम्लीयताऔर एसिडिटी बढ़ सकती हैसब्जियों केफायदों के साथ कुछ नुकसान भी

सब्जियां खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। सब्जियों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। लेकिन कुछ सभी सब्जियां हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। यही वजह है कि डॉक्टर कुछ विकारों में कुछ सब्जियों के सेवन से बचने की सलाह देते हैं।

आज हम आपको दो ऐसे सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनका खूब सेवन किया जाता है लेकिन ये कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकती हैं। यह दो सब्जियां हैं टमाटर और बैगन। 

बैगन के दुष्प्रभाव

- बैंगन का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसके अधिक सेवन से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को अधिक बैंगन नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसे एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक माना जाता है और भ्रूण को नुकसान कर सकता है। 

- ऐसा माना जाता है कि बैंगन का अधिक सेवन से शरीर पर दवा का असर कम हो सकता है। बैंगन में कई तरह के फाइटो हॉर्मोन्स मौजूद होते हैं। इससे महिलाओं में पीरियड समय से पहले होने की आशंका बढ़ जाती है। 

- इससे एलर्जी की समस्या भी बढ़ जाती है। यह एक बादी सब्जी होती है, इसका मतलब यह है कि इससे बवासीर और कब्ज के मरीजों की स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है।

टमाटर के दुष्प्रभाव- टमाटर का अधिक सेवन आपको एसिडिटी दे सकता है। दरअसल इसमें काफी अधिक मात्रा में अम्ल होता है जिससे इसका सेवन करने पर आपके पेट में अम्लीयता बढ़ती है और यह एसिडिटी का कारण बनती है।

टमाटर के साथ-साथ आप इसके बीजों को शरीर में जाने से नहीं रोक सकते, लेकिन इन बीजों के आपके शरीर में जाने से आप पथरी के मरीज हो सकते हैं, क्योंकि ये आसानी से किडनी में पहुंचकर पथरी का निर्माण करते हैं।

टमाटर में मौजूद टरपीन्स नामक तत्व आपकी शारीरिक दुर्गन्ध का कारण बन सकता है। पाचन के दौरान इसका विघटन, शरीर की दुर्गन्ध पैदा करता है।

अगर आपको अक्सर पेट में गैस की समस्या होती है, तो टमाटर का सेवन कम करना ही आपके लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि यह पेट में गैस पैदा कर सकता है।

आजकल ऑर्गेनिक टमाटरों के बजाए इंजेक्शन या केमिकल का इस्तेमाल कर पकाए गए टमाटर बाजारों में उपलब्ध होते हैं, जो आपके लिए बेचैनी, ब्लडप्रेशर और अन्य सेहत समस्याएं दे सकता है।

इसमें कुछ ऐसे कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते है। कच्चा टमाटर बहुत अधिक खाने से इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है।

टमाटर के पत्ते या हरे टमाटर विषाक्तता पैदा कर सकते हैं। विषाक्तता के लक्षणों में गंभीर मुंह और गले में जलन, उल्टी, दस्त, चक्कर आना, सिरदर्द और हल्के ऐंठन शामिल हो सकते हैं। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब