लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: सेब खाने के 2 घंटे बाद तक गलती से भी न खायें 6 चीजें, अंदर ही अंदर बीमारियों का अड्डा बन जाएगा शरीर

By उस्मान | Updated: February 28, 2020 09:32 IST

Healthy diet tips in Hindi: बेशक सेब के अनगिनत फायदे हैं लेकिन इसके साथ इन चीजों को खाने से उल्टा प्रभाव पड़ सकता है

Open in App

शरीर के विकास और बेहतर कामकाज के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। बिगड़ती जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोगों की खान-पान से जुड़ीं आदतें भी खराब हो गई हैं। यही वजह है कि शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है जिससे उन्हें बार-बार बीमारियों का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि सिर्फ हेल्दी रहने के लिए सिर्फ हेल्दी चीजों का सेवन पर्याप्त नहीं है बल्कि यह भी जरूरी है कि आप किस चीज के साथ क्या खाते हैं, कब खाते हैं और कितनी मात्रा में खाते हैं। 

कुछ लोग कभी भी कुछ भी खा लेते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि बेहतर सेहत के लिए फूड कॉम्बिनेशन के ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अक्सर आपने सुना होगा कि मछली के साथ दूध नहीं पीना चाहिए, नहीं तो सफेद दाग होने का खतरा होता है। ऐसे एक नहीं बल्कि कई चीजें हैं जिन्हें खाने के बाद कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने के बाद आपको कुछ और चीजें खाने से बचना चाहिए, वरना आपको भारे नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सेब खाने के बाद न खायें ये चीजेंइसमें कोई शक नहीं है कि सेब स्‍वास्‍थ्‍य के लिये काफी लाभप्रद रहता है। माना जाता है कि रोज सुबह एक सेब खाने से आने वाली बीमारियों से शरीर को लड़ने की ताकत मिलती है। डॉक्‍टर भी सेब खाने की सलाह देते है। सेब में कई पोषक तत्व, विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं, जो बीमारियों से बचाव करते हैं। लेकिन सेब खाने के पश्‍चात कुछ ऐसी चीजे उन्‍हे नही खाना चाहिए, वरना सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

रात के समय सेब खाने से बचेंअगर आप सुबह के समय सेब का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को काफी लाभ मिलता है। लेकिन रात के समय सेब का सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। खासकर उन व्यक्तियों को, जो अस्थमा से पीड़ित हैं। 

सेब खाने के बाद अचार

अगर आपने सेब खाया है, तो इसके बाद खट्टी चीजों के सेवन से बचने की कोशिश करें। विशेष रूप से अचार या नींबू का सेवन क्योंकि यह आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज पैदा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि एक सेब खाने के 2 घंटे बाद तक खट्टी चीजें न खाएं।

सेब के बाद मूली का सेवन

अगर आप सेब खाने के तुरंत पश्चात मूली का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर पर सफेद दाग पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, सेब खाने के बाद मूली खाने से त्वचा संबंधी कई अन्य रोगों का भी खतरा हो सकता है। 

सेब के बाद दही का सेवन

आप भूल कर भी सेब खाने के पश्चात दही का सेवन न करें। इसका कारण यह है कि दही की तासीर ठंडी होती है, जो आपके शरीर में कफ को बढ़ाने में सहायक होती है। ऐसी स्थिति में अगर आप सेब खाने के तुरंत पश्चात दही का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर में कफ बढ़ा सकता है।

सेब के बाद पानी

अगर आप सेब का सेवन करते हैं तो उसके तुरंत पश्चात भूलकर भी पानी का सेवन न करें। सेब खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही आपको पानी पीना चाहिए। यदि आप सेब खाने के तुरंत पश्चात पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में कफ बनता है।

सेब के बाद खट्टी चीजों का सेवनसेब का सेवन करने के पश्चात भूलकर भी खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपके पेट में गैस बनने की समस्या शुरू हो सकती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब