लाइव न्यूज़ :

इन 8 चीजों को एक बार फ्रिज से निकालर दोबारा न रखें, इन्हें खाने से बीमारियों का अड्डा बन जाएगा शरीर

By उस्मान | Updated: November 9, 2019 10:58 IST

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी सुरक्षित नहीं रहती हैं।

Open in App

खानपान से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है। अक्सर देखा जाता है कि लोग खाने की चीजों को लंबे समय तक फ्रिज में रखते हैं और धीरे-धीरे उनका सेवन करते हैं। यही सही बात है कि फ्रिज जैसा इलेक्ट्रिक उपकरण कुछ चीजों को कुछ समय तक खराब होने से बचाता है लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि हर चीज में यह नियम लागू नहीं होता है। 

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी सुरक्षित नहीं रहती हैं। खराब होने के साथ वो जहरीले हो जाती हैं, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए और एक बार इन्हें फ्रिज से निकालने के बाद वापस ना रखें।

1) मेयोनीजमेयोनीज में काफी ज्यादा कैलोरी पायी जाती है इसमें सिरका, तेल, शुगर पाउडर मिलाया जाता है। अगर आपने इसे एक बार फ्रिज से बाहर निकाल लिया और आठ घंटे तक वापस नहीं रखा, तो इसका इस्तेमाल ना करे। 2) मक्खनमक्खन को फ्रिज में दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रखना चाहिए। अगर आपके पास अच्छी किस्म की प्लास्टिक है, तो आप इसे लपेटकर कई दिनों तक फ्रिज में रख सकते है। मक्खन को इस्तेमाल करने के करीब 15 मिनट पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें।

3) दूधदूध को फ्रिज से निकलकर तुरंत फ्रिज में रख दें। दूध में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते है। अगर आपने दूध को फ्रिज से निकालने के बाद 2 घंटे तक बाहर ही रखा, तो इसका इस्तेमाल न करें।

4) नॉनवेजनॉनवेज के शौकीन लोग अक्सर फ्रिज नॉनवेज को बचाकर खाते हैं। आपको बता दें कि फ्रिज में रखा नॉनवेज केवल दो दिन तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ज्यादा दिनों का नॉनवेज इस्तेमाल करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

5) अंडेअक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोग कच्चे अंडे फ्रिज में रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आदर्श रूप से, अंडे 20 डिग्री तापमान से कम वाली जगह पर स्टोर करने चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें कमरे के तापमान में रख सकते हैं, इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

6) ब्रेडब्रेड को भी अक्सर खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट चेंज हो जाता है और फ्रिज में रखी ब्रेड खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको ब्रेड को अच्छी तरह रैप करके ही फ्रिज में रखना चाहिए और एक या दो दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

7) लहसुनलहसुन को फ्रिज में रखने से उसमें बहुत जल्दी अंकुरित पड़ने लगते हैं। इतना ही उसमें फफूंदी भी लगने लगती है जिसके सेवन से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके बजाय आपको लहसुन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए।

8) शहदशहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे आप जार में बंद रखेंगे तो ये सालो साल खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और शहद के गुण भी खत्म होने लगते हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब