लाइव न्यूज़ :

सावधान! सेब खाने के 2 घंटे बाद तक गलती से भी न खायें ये 4 चीजें, धीरे-धीरे पेट की हो जाएगी बुरी हालत

By उस्मान | Updated: October 8, 2019 16:45 IST

हर फायदेमंद चीज के साथ कुछ नुकसान भी जुड़े होते हैं, जो आपको सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अन्य तरीकों से प्रभावित करते हैं।

Open in App

सेब सबसे ज्‍यादा लो‍कप्रिय, स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक फलों में से एक है। इस लाल रंग के फल से अनेक लाभ और रहस्‍य जुड़े हुए हैं। आपने भी कहावत सुनी होगी 'एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे' यानी हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, मिनरल्स विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट्स और मेग्नेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

रोजाना सेब खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने, अस्थमा से बचने, दांतों को मजबूत बनाने, लीवर को साफ करने, दिमाग को तेज करने, कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने, कैंसर से बचने, डायबिटीज कंट्रोल रखने, मोटापा कम करने आदि में सहायता मिलती है। लेकिन हर फायदेमंद चीज के साथ कुछ नुकसान भी जुड़े होते हैं, जो आपको सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन अन्य तरीकों से प्रभावित करते हैं। चलिए जानते हैं कि सेब के सेवन के बाद आपको किन-किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

सेब खाने के बाद पानीकुछ लोग मानते हैं कि फल खाने के बाद पानी पीने से पेट में ऐंठन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है क्योंकि फलों में काफी मात्रा में शुगर  (फ्रुक्टोज के रूप में) और खमीर होता है जो पेट के एसिड को पतला करता है और खमीर के जीवित रहने के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन से पेट में गैस बनती है। 

एक्सपर्ट भी इस बात से सहमत हैं कि सेब जैसे खट्टे-मीठे और रसीले फल खाने के बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल प्रभावित होता है। कुछ खाने के बाद पेट भोजन की प्रतिक्रिया में कुछ एसिड छोड़ता है और यह पीएच लेवल निर्धारित करता है, जिसके संतुलित नहीं होने पर पेट फूलना, अपच, बैक्टीरिया के विकास या गैस का कारण बन सकता है।

सेब खाने के बाद खट्टी चीजें और मूलीसेब खाने के बाद खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। इनमे सिरका वाला खाना, अचार एवं अन्य चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में गैस की परेशानी हो सकती है। इसी तरह आपको इसके बाद मूली खाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आपको त्वचा से जुड़े कुछ रोगों का खतरा होता है हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई रिसर्च सामने नहीं आया है। 

सेब खाने के बाद दहीसेब खाने के बाद दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये दोनों ही ठंडी तासीर वाली चीजें है जो शरीर में कफ को बढ़ावा दे सकती है इसलिए सेब खाने के तुरंत बाद दही के सेवन से बचना चाहिए। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब