अच्छी तरह समझ लें इन 7 चीजों को खाने का सही समय, वरना समय से पहले जवाब दे सकता है शरीर

By उस्मान | Updated: February 10, 2020 10:53 IST2020-02-10T10:53:32+5:302020-02-10T10:53:32+5:30

अगर आप भी रोजाना सुबह दूध पीते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए

Healthy diet tips: follow these diet rules to maintain overall health, right time to eat fruits and vegetables and foods | अच्छी तरह समझ लें इन 7 चीजों को खाने का सही समय, वरना समय से पहले जवाब दे सकता है शरीर

खाने का सही समय

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए स्वस्थ भोजन खाने से ज्यादा जरूरी सही समय पर खाना-पीना है। आप चाहे जितनी हेल्दी चीजों का सेवन कर लें लेकिन अगर आप सही समय पर नहीं खा रहे हैं, तो आपके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल सकता। यही वजह है कि डॉक्टर और न्यूट्रिशनिश्ट हमेशा सही समय पर खाने-पीने की सलाह देते हैं। 

आयुर्वेद में खाद्य पदार्थों को खाने का एक उचित समय बताया गया है। अगर उनका सेवन सही समय पर किया जाए, तो वह ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सेवन गलत समय पर किया जाए, तो वो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

आयुर्वेद में ऐसा माना गया है कि खान-पान सूर्य के अनुसार करना चाहिए। सूरज उगने के बाद पाचन शक्ति भी मजबूत होती है, वहीं जब सूर्य ढलने लगता है तो पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है। इसका मतलब यह है कि रात में हल्का व आवश्यक आहार लेना चाहिए।

हम आपको बता कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर सही समय पर खाया जाए, तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं रोजाना खायी जाने वाले इन खाद्य पदार्थों को खाने का सही समय और सबसे बुरा समय क्या है।

दूध
दूध कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स आदि का भण्डार है। अधिकतर लोग नाश्ते में दूध पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन करने का सबसे बेहतर समय रात में होता है? दूध कभी भी सुबह के समय नहीं पीना चाहिए क्योंकि सुबह के समय दूध पीने से इसे पचाने में बहुत दिक्कत आ सकती है।

चावल
आपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर और एक्सपर्ट रात में चावल न खाने की सलाह देते हैं। अक्सर देखा गया है कि अधिकतर लोग रात में चावल खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि चावल खाने के लिए सबसे अच्छा समय दिन में होता है। चावल में कार्बोहाइड्रेट होता है। रात में चावल खाने से पाचन तंत्र संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

दही
कुछ लोग रात के समय दही खाना पसंद करते हैं। आयुर्वेद में रात के समय दही खाना सेहत के लिए खराब माना गया है। अगर दही को लंच में खाया जाए, तो बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में दही खाने से पाचन क्रिया धीमा होने के अलावा गले की परेशानी हो सकती है।

दाल और सेम
दाल और सेम अगर आप रात के समय खाते हैं तो यह फायदेमंद होता है। अगर आप इसे सुबह खा लेते हैं तब ये चीजें पेट में भारीपन महसूस करा सकती हैं।

चीनी
चीनी का सेवन जितना कम किया जाए, उतना ही फायदा है। अगर आप कुछ मीठा खा भी रहे हैं, तो ध्यान रहे कि आपको दोपहर में खाना चाहिए। रात को मीठे का सेवन करने से मोटापा तेजी से बढ़ता सकता है और आपको दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं।

केला
केले को खाने का सबसे सही समय होता है लंच के बाद क्योंकि केला भारी होता है अगर केले को रात में खाया जाए तो यह नुकसान कर सकता है। वैसे आप सुबह नाश्ते के बाद भी केला खा सकते हैं या लंच से पहले केले की स्मूदी ले सकते हैं। 

सेब
सेब को सुबह नाश्ते के दौरान खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। परंतु अगर इसे रात में खाया जाए, तो इसमें मौजूद एसिडिक तत्व पाचन क्रिया में बाधक बन सकते हैं।

Web Title: Healthy diet tips: follow these diet rules to maintain overall health, right time to eat fruits and vegetables and foods

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे