लाइव न्यूज़ :

Diet tips : बस कुछ दिन खा लेना ये सस्ता फल, खून की कमी, मोटापा, खांसी, पेशाब के रोग होने लगेंगे दूर

By उस्मान | Updated: October 30, 2019 15:44 IST

सिंघाड़े में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाईड्रेट, फॉस्फोरस, आयरन, मिनरल्स, विटामिन, स्टार्च व मैंग्नीज जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इन अनेक औषधीय गुणों का सब से अधिक लाभ महिलाओं को होता है। 

Open in App

सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ बाजार में कई तरह के फल और सब्जियां भी आ जाते हैं। इन्हीं में से एक है सिंघाड़ा, जो इस मौसम में आपको कहीं भी आसानी से मिल सकता है। सिंघाड़ा ना केवल टेस्टी होता है बल्कि हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। यह हर किसी को पसंद आता है। 

सिंघाड़े को कई तरह से खाया जाता है, इसका छिलका उतारकर ऐसे ही कच्चा खा सकते है, या इसे उबालकर फिर छीलकर खा सकते है। इसे उबालकर आलू की सब्जी जैसे बनाकर भी खाया जाता है। उपवास में सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां और हलवा भी खूब खाया जाता है।

सिंघाड़े की खेती कठिन होती है मगर यह फल बहुत सस्ते में आपको मिल सकता है। सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा खाया जाता है। सिंघाड़े के अंदर अच्छी मात्रा में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत आवश्यक हैं। 

सिंघाड़े में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाईड्रेट, फॉस्फोरस, आयरन, मिनरल्स, विटामिन, स्टार्च व मैंग्नीज जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इन अनेक औषधीय गुणों का सब से अधिक लाभ महिलाओं को होता है। 

खून की कमी से बचाने में सहायकआपको बता दें कि सिंघाड़े के अंदर आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है, जो इन्हें की बीमारी में बहुत फायदेमंद होती है। एनीमिया के समस्याओं को दूर करने के लिए आप हर रोज सुबह के समय सिंघाड़ा का सेवन कर सकते हैं।

वजन करता है कमसिंघाड़े के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर के तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह वजन को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद होते हैं इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।

यूटीआई से बचाने में सहायकपेशाब से संबंधित समस्याओं 'यूटीआई' के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार या थोड़ा-थोड़ा  पेशाब आता है तो उसे सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए।

 

प्रेगनेंसी में फायदेमंदसिंघाड़ा प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद होता है। यह बच्चा और मां दोनों को स्वस्थ बनाए रखने में उपयोगी होता है और गर्भपात होने का खतरे को भी बहुत कम कर देता है।

स्किन के लिए फायदेमंद सर्दियों में त्वचा से जुड़ीं समस्याओं का अधिक खतरा होता है। इनसे बचने के लिए आपको इस फल का सेवन करना चाहिए। सिंघाड़ा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह है स्किन से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में बहुत उपयोगी माना जाता है।

खांसी से राहतइस फल में भारी मात्रा में एंटीओक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सर्दी और खांसी को कम करते हैं। इसके लिए आप कच्चा सिंघाड़ा खा सकते हैं य इसके आटे को पानी के साथ दिन में दो बार खायें। यह उपाय खांसी से तुरंत आराम दिलाता है। 

डायरिया में लाभदायकदस्त लगने पर सिंघाड़ा खाने से आराम मिलता है। इस फल का रस दस्त और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। इसके अलावा इससे पेट से जुड़ीं अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब