Diet tips : बस कुछ दिन खा लेना ये सस्ता फल, खून की कमी, मोटापा, खांसी, पेशाब के रोग होने लगेंगे दूर

By उस्मान | Updated: October 30, 2019 15:44 IST2019-10-30T15:44:35+5:302019-10-30T15:44:35+5:30

सिंघाड़े में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाईड्रेट, फॉस्फोरस, आयरन, मिनरल्स, विटामिन, स्टार्च व मैंग्नीज जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इन अनेक औषधीय गुणों का सब से अधिक लाभ महिलाओं को होता है। 

Healthy diet tips : eat water chestnut or singhara to beat anemia, bone diseases, obesity, pregnancy problems, uti and skin disease in Hindi | Diet tips : बस कुछ दिन खा लेना ये सस्ता फल, खून की कमी, मोटापा, खांसी, पेशाब के रोग होने लगेंगे दूर

Diet tips : बस कुछ दिन खा लेना ये सस्ता फल, खून की कमी, मोटापा, खांसी, पेशाब के रोग होने लगेंगे दूर

सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ बाजार में कई तरह के फल और सब्जियां भी आ जाते हैं। इन्हीं में से एक है सिंघाड़ा, जो इस मौसम में आपको कहीं भी आसानी से मिल सकता है। सिंघाड़ा ना केवल टेस्टी होता है बल्कि हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। यह हर किसी को पसंद आता है। 

सिंघाड़े को कई तरह से खाया जाता है, इसका छिलका उतारकर ऐसे ही कच्चा खा सकते है, या इसे उबालकर फिर छीलकर खा सकते है। इसे उबालकर आलू की सब्जी जैसे बनाकर भी खाया जाता है। उपवास में सिंघाड़े के आटे की पूड़ियां और हलवा भी खूब खाया जाता है।

सिंघाड़े की खेती कठिन होती है मगर यह फल बहुत सस्ते में आपको मिल सकता है। सर्दियों के मौसम में काफी ज्यादा खाया जाता है। सिंघाड़े के अंदर अच्छी मात्रा में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत आवश्यक हैं। 

सिंघाड़े में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाईड्रेट, फॉस्फोरस, आयरन, मिनरल्स, विटामिन, स्टार्च व मैंग्नीज जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। इन अनेक औषधीय गुणों का सब से अधिक लाभ महिलाओं को होता है। 

खून की कमी से बचाने में सहायक
आपको बता दें कि सिंघाड़े के अंदर आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है, जो इन्हें की बीमारी में बहुत फायदेमंद होती है। एनीमिया के समस्याओं को दूर करने के लिए आप हर रोज सुबह के समय सिंघाड़ा का सेवन कर सकते हैं।

वजन करता है कम
सिंघाड़े के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर के तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह वजन को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद होते हैं इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।

यूटीआई से बचाने में सहायक
पेशाब से संबंधित समस्याओं 'यूटीआई' के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार या थोड़ा-थोड़ा  पेशाब आता है तो उसे सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए।

 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद
सिंघाड़ा प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद होता है। यह बच्चा और मां दोनों को स्वस्थ बनाए रखने में उपयोगी होता है और गर्भपात होने का खतरे को भी बहुत कम कर देता है।

स्किन के लिए फायदेमंद 
सर्दियों में त्वचा से जुड़ीं समस्याओं का अधिक खतरा होता है। इनसे बचने के लिए आपको इस फल का सेवन करना चाहिए। सिंघाड़ा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह है स्किन से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में बहुत उपयोगी माना जाता है।

खांसी से राहत
इस फल में भारी मात्रा में एंटीओक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सर्दी और खांसी को कम करते हैं। इसके लिए आप कच्चा सिंघाड़ा खा सकते हैं य इसके आटे को पानी के साथ दिन में दो बार खायें। यह उपाय खांसी से तुरंत आराम दिलाता है। 

डायरिया में लाभदायक
दस्त लगने पर सिंघाड़ा खाने से आराम मिलता है। इस फल का रस दस्त और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। इसके अलावा इससे पेट से जुड़ीं अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

Web Title: Healthy diet tips : eat water chestnut or singhara to beat anemia, bone diseases, obesity, pregnancy problems, uti and skin disease in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे