लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही खाना शुरू कर दें ये 8 चीजें, बीमारियां क्या होती हैं हमेशा के लिए भूल जाओगे

By उस्मान | Updated: November 13, 2019 11:30 IST

इससे ना सिर्फ आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी सही रहेगा।

Open in App

बेहतर सेहत के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। देखा गया है कि बहुत से लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपको कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। 

लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आपको नाश्ते में ब्रेड, पराठा और पकौड़े जैसी अनहेल्दी चीजों से बचना चाहिए। हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे आपको रोजाना खाना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी बल्कि आपका इम्यून सिस्टम भी सही रहेगा।

इनसे भूख ना लगना, पेट में भारीपन, सीने में जलन और शरीर से जुड़ी प्रॉब्लम आपको आपकी इस डाइट की वजह से ये सारी समस्या दूर हो जाएंगी। आज से आप भी इन सारे फूड्स का रोजाना करें सेवन और हमेशा रहें फिट। 

1) अंडे

रोजाना अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी अमीनो एसिड मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना  बढ़ता है। अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल का निर्माण होता है इसके अलावा कैल्शियम से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।  

2) सेब

सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है। सेब में पाए जानें वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर उच्च इस्तर में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

3) गुड़

गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है। इससे आवाज भी काफी बेहतर हो जाती है।  पेट की समस्याओं से निपटने के एक बेहद आसान और फायदेमंद उपाय है। यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन में सहयोग करता है।

4) आंवला

शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह अंतर-ओक्यूलर तनाव को कम कर, निकटता और मोतियाबिंद में सुधार करता है। विटामिन ए और कैरोटीन मेक्यूलर डिएनेजरेशन, रात अंधापन को कम करता है और आपकी दृष्टि को मजबूत कर सकता है। आंवला में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर है जो आंतों के माध्यम से भोजन को ले जाने में मदद करता है और आपके मल त्याग को नियमित रखता है।

5) कीवी

कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक अन्य आदि कई गंभीर बीमारियों का खतरा टला रहता है। कीवी में मौजूद तत्व ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। जिससे कई प्रॉबल्म कम होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।

6) दलिया

दलिया को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। सुबह उठकर नाश्ता बनाने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप दलिया बना सकते हैं। वैसे तो दलिया दो तरीके से बनाया जाता है। अगर आप दूध के साथ दलिया बना रहे हैं तो चीनी की जगह हनी का उपयोग करें और अगर आप नमकीन दलिया बना रहे हैं तो इसमें मसाला कम डालें। यह दोनों ही आपको दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी देने वाले होंगे। साथ ही आपके वजन को भी नियंत्रित करेंगे। 

7) सोया उत्तपम

सोया से बना यह उत्तपम ना सिर्फ खान में टेस्टी होते हैं बल्कि आपको दिन भर की एनर्जी भी देते हैं। हाई प्रोटीन के साथ बने इश उत्तपम से आपका वजन भी नियंत्रित होता है। इसे बनाते समय भी आप हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

8) संतरे का रस

रोजाना सुबह एक गिलास संतरे का जूस पीने से आपकी रोजाना की विटामिन सी की जरूरत पूरी होती है। यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर आपको बीमारियों से दूर रखता है। संतरे में विटामिन ए, विटामिन सी और पोटाशियम की वजह से यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसमें हेसपेरेडीन नाम का फ्लेवनाइड होता है, जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है धमनियों को बंद होने से रोकता है।  संतरा विटामिन ए, बी और सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कोलिन और अन्य पोषक तत्वों का भंडार है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत