लाइव न्यूज़ :

रात में सोने से पहले खायें ये 5 चीजें, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी, कैंसर, डायबिटीज जैसे 10 रोगों का होगा नाश

By उस्मान | Updated: July 14, 2020 11:02 IST

Healthy diet tips: कोरोना काल में वायरस से लड़ने के लिए इन इन चीजों का सेवन जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देमर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये चीजेंपाचन दुरुस्त रखने में मददगार हैं यह फूड

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। इसके अलावा खाने-पीने की टाइमिंग भी बेहतर हेल्थ में सहायक होती है। अगर आप अक्सर हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं और फिर भी बीमार रहते हैं, तो संभव है कि आपके खाने-पीने का समय ठीक नहीं है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ चीजों को सही समय पर खाने से वो ज्यादा फायदा पहुंचती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि रात को सोने से पहले आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि आपका शरीर ताकतवर बना रहे और आपको कोरोना काल में विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिल सके। 

गुड़, अदरक और तुलसीरात को सोने से पहले गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से आपको गले में खराश और खांसी  की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मिलेगा। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है। उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो आपके खून की कमी को पूरा करता है।

गुड़ हिमोग्लोबिन की कमी को भी सुधारने में बहुत मदद करता है। गुड़ में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो आप खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा खा ले। इससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपका लिवर स्वस्थ रहता है।  

दूध और हल्दीहल्दी एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और दूध में हल्दी मिलाकर पीना कई बीमारियों को दूर भगाता है। अगर आपको शुगर की समस्या है, तो आप के लिए यह उपाय रामबाण की तरह काम करेगा। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शुगर की मात्रा कम होती है। 

दूध में कैल्शियम होने के कारण क्या हड्डियों को मजबूत बनाता है और हल्दी में कई प्रकार के गुण होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यदि किसी को चोट लग जाए, तो हल्दी वाला दूध उसके लिए काफी कामगार होता है। क्योंकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को बैक्टीरिया वगैरह से बचाए रखता है और व्यक्ति जल्दी से जल्दी ठीक हो पाता है।

लहसुनलहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यदि आप प्रतिदिन लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं तो यह आपको सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है क्योंकि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जिसकी वजह से यह कैंसर हो का खात्मा करने की क्षमता रखता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन लहसुन का एक कली खाकर सोता है तो उसे कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो सकती है। 

लहसुन में पोटेशियम, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। यदि आप प्रतिदिन रात को एक लहसुन की कली का सेवन करते हैं तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। आपकी हड्डियों में दर्द नहीं होता है आप की हड्डियां और दांत मजबूत होती हैं तो वही यह जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है।

दूध और अखरोट अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पिने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। दूध बनाने के एक रात पहले अखरोट को पानी में भिगो दीजिये। सुबह इसको पीसकर दूध में मिला लीजिए। दूध को अच्छी तरह से उबालिए और फिर गैस बंद कर दीजिए। बाद में इसे गुनगुना करके इसमें शहद मिलाएं और पी लीजिए।

अखरोट खनिजों में बहुत ही समृद्ध है जैसे कि इसमें मैग्नीज, तांबा, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मुख्य रूप से मछली में पाए जाते हैं। इस दूध को पीने से इनफर्टिलिटी से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है।

अखरोट बेहद ही स्वस्थ होते हैं और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इसमें ढेर सारे फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि एंटीऑक्सीडेंट के रूप में पाए जाते हैं और कैंसर जैसी बीमारी को पैदा होने से रोकते हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत