रात में सोने से पहले खायें ये 5 चीजें, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी, कैंसर, डायबिटीज जैसे 10 रोगों का होगा नाश

By उस्मान | Updated: July 14, 2020 11:02 IST2020-07-14T11:02:12+5:302020-07-14T11:02:12+5:30

Healthy diet tips: कोरोना काल में वायरस से लड़ने के लिए इन इन चीजों का सेवन जरूरी है

Healthy diet tips: eat these foods before got to bed to beat sexual disease, anemia, diabetes, blood sugar level, cancer, obesity and boost immunity power | रात में सोने से पहले खायें ये 5 चीजें, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी, कैंसर, डायबिटीज जैसे 10 रोगों का होगा नाश

दूध और गुड़

Highlightsमर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये चीजेंपाचन दुरुस्त रखने में मददगार हैं यह फूड

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। इसके अलावा खाने-पीने की टाइमिंग भी बेहतर हेल्थ में सहायक होती है। अगर आप अक्सर हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं और फिर भी बीमार रहते हैं, तो संभव है कि आपके खाने-पीने का समय ठीक नहीं है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कुछ चीजों को सही समय पर खाने से वो ज्यादा फायदा पहुंचती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि रात को सोने से पहले आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए ताकि आपका शरीर ताकतवर बना रहे और आपको कोरोना काल में विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद मिल सके। 

गुड़, अदरक और तुलसी
रात को सोने से पहले गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से आपको गले में खराश और खांसी  की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। मिलेगा। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है। उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो आपके खून की कमी को पूरा करता है।

गुड़ हिमोग्लोबिन की कमी को भी सुधारने में बहुत मदद करता है। गुड़ में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो आप खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा खा ले। इससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपका लिवर स्वस्थ रहता है।  

दूध और हल्दी
हल्दी एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है और दूध में हल्दी मिलाकर पीना कई बीमारियों को दूर भगाता है। अगर आपको शुगर की समस्या है, तो आप के लिए यह उपाय रामबाण की तरह काम करेगा। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शुगर की मात्रा कम होती है। 

दूध में कैल्शियम होने के कारण क्या हड्डियों को मजबूत बनाता है और हल्दी में कई प्रकार के गुण होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यदि किसी को चोट लग जाए, तो हल्दी वाला दूध उसके लिए काफी कामगार होता है। क्योंकि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को बैक्टीरिया वगैरह से बचाए रखता है और व्यक्ति जल्दी से जल्दी ठीक हो पाता है।

लहसुन
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यदि आप प्रतिदिन लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं तो यह आपको सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है क्योंकि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जिसकी वजह से यह कैंसर हो का खात्मा करने की क्षमता रखता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन लहसुन का एक कली खाकर सोता है तो उसे कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो सकती है। 

लहसुन में पोटेशियम, फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। यदि आप प्रतिदिन रात को एक लहसुन की कली का सेवन करते हैं तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। आपकी हड्डियों में दर्द नहीं होता है आप की हड्डियां और दांत मजबूत होती हैं तो वही यह जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है।

दूध और अखरोट 
अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पिने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। दूध बनाने के एक रात पहले अखरोट को पानी में भिगो दीजिये। सुबह इसको पीसकर दूध में मिला लीजिए। दूध को अच्छी तरह से उबालिए और फिर गैस बंद कर दीजिए। बाद में इसे गुनगुना करके इसमें शहद मिलाएं और पी लीजिए।

अखरोट खनिजों में बहुत ही समृद्ध है जैसे कि इसमें मैग्नीज, तांबा, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मुख्य रूप से मछली में पाए जाते हैं। इस दूध को पीने से इनफर्टिलिटी से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है।

अखरोट बेहद ही स्वस्थ होते हैं और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इसमें ढेर सारे फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि एंटीऑक्सीडेंट के रूप में पाए जाते हैं और कैंसर जैसी बीमारी को पैदा होने से रोकते हैं।

English summary :
Today we are telling you what things you should consume before sleeping at night so that your body remains strong and can help you to avoid various diseases during the corona period.


Web Title: Healthy diet tips: eat these foods before got to bed to beat sexual disease, anemia, diabetes, blood sugar level, cancer, obesity and boost immunity power

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे