लाइव न्यूज़ :

पुरुषों में हो रही कमजोरी का रामबाण उपाय है ये 7 आयुर्वेदिक चीजें

By उस्मान | Updated: January 25, 2020 16:31 IST

अगर आप स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए।

Open in App

खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतों की वजह से पुरुषों में कई तरह की कमजोरियां आ जाती हैं। यही वजह है कि आजकल अधिकतर लोग कम उम्र में ही थकान, कमजोरी और खून की कमी का सामना कर रहे हैं। अगर आप स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। आपको रोजाना के खाने के अलावा कुछ ऐसी चीजों का सेवन शुरु कर देना चाहिए, जिनसे आपको ताकत मिले और शरीर में खून की कमी पूरी हो सके। चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो चीजें। 

आंवला

पुरुषों को रोजाना आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसे खाने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

प्याज

सफेद प्याज का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से पुरुषों की सभी तरह की मानसिक समस्याएं खत्म हो सकती हैं और शरीर भी ताकतवर बन जाता है।

छुई-मुई

छुई-मुई के बीजों के तीन ग्राम चूर्ण को दूध में मिलाकर रोजाना रात को सोने से पहले लिया जाए तो शरीर की दुर्बलता खत्म हो सकती है और शरीर बहुत ताकतवर बन जाता है।

अजवाइन

इसकी पत्तियां पुरुषों को मानसिक रूप से मजबूत रखतीं हैं। अजवाइन की पत्तियों का जूस निकालकर उसे शहद के साथ लें। अजवाइन का रस इस तरह से लेने से बहुत जल्दी मानसिक विकार दूर होते हैं और शरीर स्वस्थ भी बना रहता है।

भिंडी

भिन्डी का सेवन भी पुरुषों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे शरीर का मनोबल बढ़ता है और शरीर फुर्तीला भी बना रहता है।

दूध

दूध सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। दूध में शहद मिलाकर लगातार पीने से शरीर मजबूत और निरोगी बन जाता है।

बादाम और शहद

दूध के साथ आप बादाम और शहद का सेवन कर शारीरिक एवं अंदरूनी कमजोरी दूर कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध कैल्शियम, विटामिन, मैग्निशियम, प्रोटीन और आयरन का भंडार है। इधर शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामि, आयरन, कैलशियम, सोडियम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जब इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो इनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। शरीर की कमजोरी दूर करने और ताकतवर बनाने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

खजूर

खजूर खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर हो जाती है क्योंकि खजूर में कैल्शियम, आयरन इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए प्रतिदिन पुरुषों को दुख हजूर खाकर दूध पीना चाहिए। इससे शरीर में भरपूर पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है।

केलाकेले का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पोषक तत्व शरीर में बने रहते हैं। केला खाकर दूध पीना अधिक फायदेमंद होता है या आप बनाना शेक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपका शरीर ताकतवर बनता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब