लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में गैस, कब्ज, एसिडिटी, जलन, बवासीर से छुटकारा पाने के लिए खाना शुरू कर दें ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: November 6, 2019 16:05 IST

वर्तमान समय में खराब खानपान की वजह से अधिकतर लोग पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और जलन की समस्या से परेशान रहते हैं।

Open in App

गलत खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से आजकल पेट की समस्याएं आम हो गई हैं। आपको हर दूसरा व्यक्ति कब्ज, गैस, पेट फूलना, एसिडिटी, लीवर और किडनी की समस्या से पीड़ित मिल जाएगा। इनसे राहत पाने के लिए मिलने वाली दवाईयां किड़नी समेत अन्य अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं।

वर्तमान समय में खराब खानपान की वजह से अधिकतर लोग पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और जलन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके अलावा अल्सर, पेट दर्द, पाचन तंत्र कमजोर होना आदि समस्याएं होने लगती हैं इन सब बीमारियों का मुख्य कारण पेट का सही तरीके से साफ नहीं होना है।

एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपायों के जरिये आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं। हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आपको फायदा मिलेगा। 

1) अदरकइसका उपयोग हार्टबर्न जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक घरेलू इलाज के रूप में किया जाता है।

2) दलियाइसे पेट के एसिड कम करने के लिए उपयोग किया जाता है।

3) लीन मीटये एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को कम करने के लाभदायक हो सकती है।

4) नट्स व सीड्सअखरोट, अलसी के बीज में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो हार्टबर्न के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकती हैं।

5) दहीयह पेट के एसिड को सोखता है व पाचन में सुधार करता है।

कब्ज से ऐसे पाएं राहतकब्ज पाचन तंत्र की उस स्थिति को कहते हैं जिसमें कोई व्यक्ति का मल बहुत कड़ा हो जाता है तथा मलत्याग में कठिनाई होती है। कंज होने से पेट से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। अगर आपका पेट सुबह सही तरीके से साफ नहीं होता है, तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इससे राहत पाने के लिए आपको सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पीना चाहिए। 

पाचन को ऐसे बनाएं दुरुस्तखराब खानपान के कारण शरीर में बहुत से विकार पैदा हो जाते हैं, जिनमे कमजोरी, आलस्य, थकान, अपच, कील मुंहासे आदि प्रमुख परेशानियां हैं। इन परेशानियों का वजह में शरीर में गंदगी का जमा होना, इसीलिए शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालना बेहद जरूरी होता है।

आजकल बहुत से लोगों का डाइजेशन सिस्टम तो इतना कमजोर हो चुका है कि उन्हें मामूली चीजें भी पचाने में इक्क्तों का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति में शरीर का कमजोर हो जाना स्वाभाविक सी बात है, लगभग 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिनका पेट सुबह साफ नही होता है।

पेट की इन तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में हरड़ में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, इसमें कई तरह के एमिनो एसिड्स ओते हैं, जो आँतों, लिवर, किनी और खून को साफ करने में बहुत उपयोगी है।

हरड़ का सेवन करने के लिए इसका पाउडर तैयार कर लें, फिर 3-4 ग्राम हरड़ पाउडर दिन मे 3 बार सेवन करें, पेट से सम्बन्धित बीमारियों के लिए हरड़ पाउडर में शहद, घी और नमक मिलाकर सेवन करें, बवासीर और दस्त के लिए गुण के साथ और पेट, लिवर था खून की सफाई के लिए गुनगुने पानी के साथ हरड़ पाउडर का सेवन करें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेविंटर फिटनेसडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब