लाइव न्यूज़ :

खून बनाने की 'मशीन' है यह स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट, रोजाना मुट्ठीभर दाने खाने से नहीं होगा एनीमिया

By उस्मान | Updated: February 12, 2020 07:14 IST

आजकल खराब खान-पान के कारण बहुत कम उम्र में ही लोगों को थकान, कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App

शरीर के बेहतर कामकाज के लिए बेहतर खान-पान जरूरी है। पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनता है जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। आजकल खराब खान-पान के कारण बहुत कम उम्र में ही लोगों को थकान, कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है, तो सबसे पहले तो पौष्टिक आहार खाना शुरू कर दें।

पिस्ताआजकल लोगों को पिज्जा और बर्गर जैसी चीजें ज्यादा अच्छा लगती हैं और इन्हीं सब चीजों से शरीर में आयरन की कमी होती है। पिस्ता खाने से शरीर में खून की मात्रा को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। जी हां पिस्ता ब्रेन को हेल्दी रखने में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां तक कि एक अध्ययन के अनुसार इससे वजन भी कम होता है और स्मोकिंग करने की इच्छा भी कम होती है।

इससे शरीर को ताकत मिलती है। पिस्ता बॉडी में आयरन की मात्रा को बढ़ाने का काम करते है। जिससे आपकी खून की कमी भी दूर होगी। यानि यह खून की कमी को दूर करने के लिए काफी मददगार है। डॉक्टर का कहना है कि अगर दिन की शुरुआत ही पिस्ता से की जाए, तो दिन भर व्यक्ति के अंदर एनर्जी रहती है। इसके साथ ही बॉडी को उचित मात्रा में आयरन भी मिलता रहता है। 

इससे बॉडी में काफी तेजी से खून भी बढ़ता है। यहां तक कि इसकी मदद से ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर और हार्ट डिजीज जैसी सीरियस बीमारियों से भी बचा जा सकता है। पिस्ता भी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। जी हां वास्तव में पिस्ते के एक दाने में बारह अनार जितना दम होता है। ऐसे में आप खुद सोच सकते है, कि यह हमारे लिए कितना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वही एक अध्ययन के अनुसार हर रोज पिस्ता खाने से हार्ट अटैक और कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।

यानि अगर आप अपने भोजन में पिस्ता को शामिल करते है, तो इससे न केवल आपको पौष्टिक आहार मिलेगी, बल्कि आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। शायद यही वजह है कि पहले के समय में लोग काफी लम्बी उम्र जीते थे, क्यूकि वो लोग पिस्ता और पौष्टिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करते थे। जी हां जैसे कि बादाम का दूध, काजू, पिस्ता, किशमिश आदि सब चीजों का सेवन पहले अधिक मात्रा में किया जाता था।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब