लाइव न्यूज़ :

डाइट टिप्स : सर्दियों में शरीर को रखना है मजबूत तो खायें ये 3 सस्ती सब्जी, कैंसर, डायबिटीज, संक्रमण से होगा बचाव, शरीर में बढ़ेगा खून

By उस्मान | Updated: November 21, 2020 11:18 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : सेहत का खजाना है यह सस्ती सब्जियां

Open in App
ठळक मुद्देसब्जियां शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का खजानाकई रोगों और संक्रमण से लड़ने में करती हैं मदद विटामिन सी और मैग्नीशियम से जैसे पोषक तत्वों का भंडार

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई नए किस्म की साग-सब्जियां आती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सब्जियां शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का खजाना होती हैं। इनेक सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने, खून की कमी से बचने, हड्डियों को मजबूत बनाने सहित कई गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। 

हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जो इस मौसम में काफी सस्ती मिलती हैं और इनके नियमित सेवन से आपको कई रोगों और संक्रमण से लड़ने में मदद मिल सकती है। 

भिंडी भिंडी से होने वाले एक ऐसे फायदे के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। विटामिन सी और मैग्नीशियम से भरपूर भिंडी में सिर्फ 30% कैलोरी पाई जाती है जिससे यह कई बीमारियों को ठीक करने में काफी मददगार साबित होती है।

भिंडी के इन तत्वों को पाने के लिए इसके रस का सेवन करना चाहिए। भिंडी का पानी बनाने के लिए 5-6 मीडियम भिंडी के किनारे काट लें। अब इन्हें बीच से काटें। इसके बाद इन्हें दो कटोरी पानी में भिगो दें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें।  इस पानी में थोड़ा सादा पानी मिलाकर पियें।

ध्यान रखें सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। शुगर के मरीजों के लिए यह पानी किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप शुगर को कंट्रोल में रखनेके लिए महंगी दवाईयों का सहारा लेते रहे हैं तो अब आप घर बैठे ही भिंडी के इस नुस्खे से इस गंभीर बीमारी से निजात पा सकते हैं।

मूलीआयुर्वेद में स्वास्थ्य का खजाना माना जाता हैं जिसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स एंड एंथोक्यानिंस नामक जैसे कई तत्व व्यक्ति की सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं और कई बिमारियों को दूर भगाते हैं। 

कब्ज में आराममूली में फाइबर तत्व ज्यादा होता है जो कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है। मूली का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है। इसके अलावा मूली किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। मूली शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में भी कारगर होती है।

इंसुलिन का नियंत्रणमूली में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। मूली में मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। मूली का सेवन करने से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

शिमला मिर्चकई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शिमला मिर्च की सब्जी खाना बेहद पसंद होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली शिमला मिर्च के बहुत गजब के फायदे होते हैं। इसमें विटामिन ए विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

 

शिमला मिर्च पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से करती है। जिस कारण आपका दिल भी स्वस्थ रहता है और रक्त में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है। शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को भी फायदा पहुँचाती है।

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए शिमला मिर्च किसी वरदान से कम नहीं है जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके वजन बढ़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। शिमला मिर्च के अंदर अतिरिक्त वजन को कम करने में भी काफी मददगार और बेहतरीन गुण पाए जाते हैं।

शिमला में शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मददगार साबित होती है। दरअसल शरीर में आयरन के अवशोषण के विटामिन सी की आवश्यकता होती है और शिमला मिर्च में विटामिन से पर्याप्त मात्रा में होता है। जो आपके आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडसर्दियों का खानाघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार