लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना संकट में हर इंसान को खानी चाहिए ये 8 चीजें, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Updated: December 2, 2020 16:29 IST

शरीर को ताकतवर बनाने वाले खाद्य पदार्थ : कोरोना काल में इन चीजों को खाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बन सकता है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में इम्यून पावर को मजबूत बनाये रखना जरूरीहेल्दी एंड फिट रहने के लिए कुछ चीजों का सेवन सभी के लिए जरूरीइन चीजों में पाए जाते हैं शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व

कोरोना काल में शरीर को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट का ध्यान रखना चाहिए। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजों से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है जिससे कोविड-19 जैसे संक्रमण से लड़ना आपके लिए आसान हो सकता है।

अगर आप अक्सर थकान, कमजोरी का सामना करते हैं या बार-बार बीमार हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यून पावर यानी शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो गई है।

ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से शरीर न केवल बाहर से बल्कि अंदर से भी ताकतवर बनता है। 

शिलाजीतशिलाजीत एक आयुर्वेदिक चीज है और इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। 

अंकुरित मूंगअंकुरित मूंग का सेवन जरूर करें क्योंकि इसके सेवन से मोटापा कम हो जाता है और अत्यधिक चर्बी खत्म हो जाती है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं तो भी आप इस चीज का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर भी ताकतवर बनता है और कमजोरी भी दूर हो जाती है।

किशमिशकिशमिश में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी की समस्या ठीक हो सकती है और शरीर ताकतवर बन जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है और शरीर में खून भी तेजी से बढ़ने लगता है।

लेसुआइस फल को बहुवार भी कहा जाता है और इसे रोजाना खाने से आपका शरीर ताकतवर बनने के साथ कमजोरी भी दूर हो सकती है। इसके सेवन से दिमाग भी तेज हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ सकती है। 

भीगे चनेभीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भीगे चने भीगे बादाम से भी ज्‍यादा फायदेमंद होते है, भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे खाने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है, खून साफ होता है और यह दिमाग भी तेज करता है। 

ब्लूबेरीये सुपरफूड न केवल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, बल्कि यह सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है। ऊर्जा बढ़ाने के लिए आपको इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसमें डोपामाइन और एड्रेनालाईन लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है जिससे रक्त के प्रवाह में सुधार होता है।

अश्वगंधा इस प्रभावी औषधीय जड़ी-बूटी का पुरुषों में यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं उपयोग किया जाता है। इसे अंगों की ताकत बढ़ाने और पुरुषों में स्टेमिना और कंट्रोल बढ़ाने के लिए जाना जाता है। आधा चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसे दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में दो बार पियें, ऐसा करने से शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिल सकती है।

अंडाअंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब