Diet tips: कोरोना काल में रहना है फिट तो गलती से भी इन 5 तरह के लोगों को नहीं खानी चाहिए अंडा, आलू, प्याज जैसी चीजें

By उस्मान | Updated: September 8, 2020 11:09 IST2020-09-08T10:30:59+5:302020-09-08T11:09:15+5:30

Healthy diet tips: रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें भी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं

Healthy diet tips during coronavirus pandemic: Health benefits and side effects of onion, potato and egg in Hindi | Diet tips: कोरोना काल में रहना है फिट तो गलती से भी इन 5 तरह के लोगों को नहीं खानी चाहिए अंडा, आलू, प्याज जैसी चीजें

आलू के नुकसान

Highlightsआलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं हैकच्चा अंडा खाने से फ़ूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है लीवर के रोगियों के लिए प्याज का सेवन सही नहीं है

बेहतर स्वास्थ्य बेहतर खानपान पर निर्भर करता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी हेल्दी चीजें सेहत के लिए सही हों। कुछ हेल्दी चीजों के गलत समय और अधिक सेवन से शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ हेल्दी चीजें आपकी सेहत को कैसे नुकसान देती हैं। 

आलू 
आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। क्योंकि यह हर मौसम में मिलने वाली सब्जी है। इसके अलावा इसे हर सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। आलू का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

Potatoes Are Healthy — Health Benefits and Nutrition of Potatoes

सब्जी में आलू लोगों की सबसे पहली पसंद होती है। लेकिन ज्यादा आलू खाना भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आलू का सेवन करने से गैस की शिकायत हो सकती है। गैस की समस्या से छुटकारा पाना है, तो सबसे पहले आप आलू का इस्तेमाल करना बंद कर दीजिए।  

आलू का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपको मोटापा कम करना है या बढ़ने से रोकना है, तो सबसे पहले आलू का सेवन करना बंद कर दें। आलू का ज्यादा सेवन करने से कैलोरी में बढ़ोतरी होती है और शरीर का वजन बढ़ता है।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी आलू का परहेज करना चाहिए। क्योंकि आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में शुगर का स्तर न बढ़े इसके लिए जरूरी है, कि आप आलू का सेवन कम ही करें।  

आलू का सेवन अधिक करने से ब्लड प्रेशर होने का खतरा अधिक रहता है। यदि आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, तो आलू का सेवन कम करें।

अंडा 
अंडा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किसी तरह से अंडा खाना हमारे सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक भी हो सकता है। 

This is How Long to Hard-Boil Eggs to Perfection | Eat This Not That

यदि आप अंडे का सेवन कर रहे हैं, तो एक बात का जरूर ख्याल रखें, कि आप हमेशा इसका सेवन सही तरह से पकाकर ही करें, अगर अंडा कच्चा रह जाये और आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको फ़ूड प्वाइजनिंग या फिर पेट से जुडी समस्या भी हो सकती है।

यदि आप लकवा के मरीज हैं, तो आप अंडे के पीले हिस्से का सेवन बिलकुल भी ना करें। क्योंकि अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक होता है, जो आपके हृदय के लिए नुकसानदेह होता है।

प्याज
भोजन में तो बिना प्याज के स्वाद भी नहीं आता है। खैर, यह आप सभी जानते हैं, कि प्याज हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्याज नुकसानदेह भी हो सकता है।  

Centre in a fix over Onion supply! Five states withdraw edible bulb

जिन लोगों को लिवर से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है। उन्हें कभी भी कच्चे प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि लिवर से जुड़ी समस्या में यदि आप प्याज का सेवन करते हैं, तो यह कई परिस्थितियों में नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए आप कच्चे प्याज का सेवन ना करें।

कई लोगों को है। आजकल का खानपान ऐसा है, जिसके कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। आपको बता दें जिस व्यक्ति को खून की कमी की समस्या हो उसे कच्चे प्याज का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। यदि ऐसे व्यक्ति कच्ची प्याज का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर में खून की कमी और भी बढ़ सकती है।

English summary :
Good health depends on better eating. But this does not mean that all healthy things are right for health. Incorrect timing and excessive intake of some healthy things can harm the body instead of benefits.


Web Title: Healthy diet tips during coronavirus pandemic: Health benefits and side effects of onion, potato and egg in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे