लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में रात को सोने से पहले न खायें ये 10 चीजें, शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: November 21, 2020 18:30 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : कोरोना काल में रहना है दुरुस्त तो खाने-पीने की आदतों में कर लें सुधार

Open in App
ठळक मुद्देसोने से पहले कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिएखाने-पीने की टाइमिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जितना हेल्दी चीजों को सेवन जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी खाने-पीने की टाइमिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गलत समय पर खाने-पीने से हेल्दी चीजें भी शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान देती हैं। खासकर, कोरोना संकट में खाने के समय का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। 

किस चीज को किस समय खाना चाहिए और कब नहीं, यह पता चल जाए तो कई सारी बीमारियों से हम पहले ही बच सकते हैं।

दिन के किस समय क्या खाने से हम स्वस्थ रह सकते हैं, इस बारे में आपको बहुत लोग बताएंगे। लेकिन कब क्या नहीं खाना है, यह जानकारी भी जरूरी है।

हम आपको रोजाना खाई जाने वाली ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका अगर रात के समय सेवन किया जाए तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

पिज्जा

फास्ट फूड में इस समय पिज्जा बहुत फेमस है। बच्चे-बच्चे के मुंह पर इसका नाम है और इसे चाहने वाले किसी भी समय पिज्जा खा सकते हैं। लेकिन अगर आप रात के डिनर में पिज्जा खाएंगे तो आपको बीच रात उठकर बाथरूम में दौड़ना पड़ सकता है। इसपर लगा ढेरो 'चीज़' रात में आपका पेट खराब कर सकता है।

कॉफी

कॉफी में भारी मात्रा में कैफीन होता है। इसे अगर सुबह या दिन के समय लिया जाए तो बॉडी में ताजगी आती है लेकिन अगर रात में लेंगे तो आपकी नींद उड़ सकती है। 

मीठी चीजें

कई लोगों को डिनर के बाद मीठा खाने की आदत होती है। हम भारतीयों को खाने के बाद गुलाब जामुन, जलेबी, मिठाई, गुड़, आदि चीजें खाने का शौक होता है। लेकिन सोने से ठीक पहले मीठा खाने से नींद में अड़चन आती है।

अधिक तीखा

रात के खाने में थोड़ा बहुत तीखा चलता है लेकिन अधिक तीखा खाना आपके पेट को खराब कर सकता है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। 

सोडा

रात को ऐसी किसी भी चीज का सेवन ना करें जिसमें सोडा का इस्तेमाल हो। सोडा वाली ड्रिंक या सोडा पाउडर से बनी चीजें रात में खाएंगे तो इससे पेट खराब हो सकता है।

वाइन

अल्कोहल या वाइन जैसी कोई भी चीज रात के समय अधिक मात्रा में ली जाए तो सुबह तक तबीयत काफी बिगड़ जाती है। इसका सेवन कम से कम मात्रा में हो और सोने से ठीक पहले तो ना ही करें। 

संतरे का जूस

संतरे या मौसमी का जूस रात को सोने से ठीक पहले नहीं पीना चाहिए। इसका रस रात को सोते समय पचता नहीं है और बॉडी में एसिड बनाता है। अगर रात में फल खाने का मन हो तो सेब को सीधा खाएं। जूस पीना अवॉयड करें।

बर्गर

पिज्जा के बाद बर्गर ऐसा फास्ट फूड है जिसे अगर रात में खाया जाए तो यह सीधा पेट की पाचन शक्ति पर अटैक करता है। इसे रात में पचाना मुश्किल होता है और फिर सुबह होने तक पेट खराब हो जाता है। 

मांसाहार का सेवन न करेंबता दें सोने से पहले मांसाहारी चीज भी नहीं खानी चाहिए। अगर आप रात को सोने से पहले ये सब खाएंगे तो इससे आपको कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चिकन  या मटन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी पाचन शक्ति में दिक्कत पैदा कर सकती है। 

चाय सोने से पहले कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। चाहे आपको कितनी भी आदत हो भूलकर भी ऐसा काम न करें क्योंकि चाय में मौजूदा कैफीन आपकी नींद को बिगाड़ सकता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत