लाइव न्यूज़ :

Diet tips: दिखते ही थोक के भाव खरीद लेना यह फल, इम्यूनिटी सिस्टम को करता है मजबूत, शरीर में बनाता है खून

By उस्मान | Updated: July 1, 2020 12:17 IST

कोरोना काल में इम्यून पावर की मजबूती के लिए इससे सस्ती और बढ़िया चीज कुछ नहीं

Open in App
ठळक मुद्देयह फल आयरन का भंडार है जिससे खून की कमी दूर होती है विटामिन सी से भरपूर इस फल से इम्यून पावर बढ़ती है सांस की तकलीफ से परेशान इसे जरूर खाएं

कोरोना काल में सेहत को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह वायरस कमजोर और बीमार लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इस वायरस से लड़ने में मुश्किल होती है। यही वजह है कि तमाम वैज्ञानिक ऐसे चीजों के सेवन की सलाह दे रही हैं जो इम्यून पावर बढ़ाने का काम करती हैं। 

इम्यून पावर बढ़ाने वाली चीजों में एक फालसा भी है। लाल-काले रंग का यह छोटा फल आपको कहीं भी मिल सकता है। माना जाता है कि फालसा पित्त की समस्याओं को दूर करने में बेहद सहायक होता है। 

इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को सुचारू बनाने में भी मददगार है, जो कोरोना संकट में बहुत जरूरी है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और खनिज तत्व ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल रखने में उपयोगी होते हैं। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरी को दूर कर कई हेल्थ समस्याओं में फायदेमंद है।  

कोरोना के साथ गर्मियों का मौसम भी जारी है। इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक है क्योंकि गर्मियों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बीमारियों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए लोग अक्सर मौसमी फलों का सहारा लेते हैं। ऐसे में शरीर को नेचुरल कूल रखने के लिए फालसा फल बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं रोजाना इस फल को खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। 

खून की कमी से बचाने में सहायकअगर आप एनीमिया के रोगी हैं, तो ऐसे में फालसे का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया के इलाज में मदद मिलती है। यह फल आयरन से भरपूर होता है।

जोड़ों के दर्द से मिलती है राहतयह आपके जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने बेहद फायदेमंद है। यह दर्द ही आगे चलकर गठिया रोग की समस्या उत्पन्न करता है। इसके सेवन से गठिया के रोग से निजात पाने में मदद मिलती है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायकफालसा मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए और सी से भरपूर होता है जो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से आपकी मसल्स मजबूत बनती हैं।

पेट दर्द व दस्त में राहतपेट दर्द और दस्त की परेशानी होने पर अगर आप फालसे का सेवन करते हैं, तो यह आपके पेट दर्द और दस्त को रोकने में मदद करता है। पेट दर्द के लिए आप भुनी हुई अजवायन के साथ फालसा का रस डालकर पीएं इससे आपके पेट का दर्द छू मंतर हो जाएगा।

सांस की समस्याओं में फायदेमंदफालसा आपके सांस की समस्या और कफदोष को ठीक करने में भी मददगार होता है। इसके रस के नियमित सेवन से श्वसन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप फालसे के रस को नींबू और अदरक का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत