लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में सेहत को रखना है दुरुस्त तो फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, धीरे-धीरे जहरीली बन जाती हैं ये चीजें

By उस्मान | Updated: June 26, 2020 12:00 IST

Coronavirus diet tips: रोजाना इस्तेमाल होने वाली इन चीजों को फ्रिज में रखकर आप अनजाने में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप भी ब्रेड, मक्खन या अंडा जैसी फ्रिज में रखते हैं तो सावधान हो जायें स्वस्थ चीजों के सेवन के साथ स्टोर करने पर भी ध्यान देंफ्रिज में रखने से इन चीजों के जहरीला होने का खतरा

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए सिर्फ स्वस्थ चीजों का सेवन काफी नहीं है। आप कब खाते हैं, कितना खाते हैं, क्या खाते हैं और खाने की चीजों को कैसे रखते हैं, यह इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

कोरोना संकट चल रहा है, ऐसे हालत में सेहत का ध्यान रखना और ज्यादा जरूरी हो जाता है. इस दौरान खाने-पीने को लेकर की गई लापरवाही आपको बीमार और कमजोर बना सकती है। 

अक्सर देखा जाता है कि लोग बाजार से थोक के भाव खाने-पीने का सामना लेकर आ जाते हैं। लेकिन इन खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है, यह जानकारी उन्हें नहीं है।

बेशक फ्रिज खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने का बेहतर उपकरण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी खराब हो जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि ब्रेड, अंडा, दूध जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें फ्रिज में रखने पर भी सुरक्षित नहीं रहती हैं?

कुछ चीजें फ्रिज में सिर्फ खराब ही नहीं होती बल्कि धीरे-धीरे जहरीले होने लग जाती है, जिनके सेवन से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। 

मक्खन

संयुक्त राज्य कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, मक्खन को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। अगर रख भी रहे हैं, तो उसे पहले अच्छी तरह रैप कर लें और इस्तेमाल करने से 10 या 15 मिनट पहले फ्रिज से निकालकर रखें।

मक्खन पास्चुरीकृत दूध से बनाया जाता है, जिस वजह से उसके खराब होने की ज्यादा संभावना होती है। इसके विपरीत नमकीन मक्खन का इसकी नमक सामग्री और पानी के फैलाव के कारण खराब होने का कम जोखिम होता है और इसका नमक बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करता है।

टमाटर

मार्केट से खरीदकर लाये गए टमाटरों को कभी भी फ्रिज में न रखें। हेरोल्ड मैकगी के ऑन फूड एंड कुकिंग के अनुसार, टमाटर को फ्रिज में रखने से उनके अंदर की झिल्ली टूट जाती है इस वजह से टमाटर जल्दी ही गलने लगते हैं। बेहतर यह है कि आप टमाटर को किसी साफ टोकरी में ठंडे तापमान में रखें। 

ब्रेड

ब्रेड को भी अक्सर खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है। ब्रेड को फ्रिज में रखने से इसका टेस्ट चेंज हो जाता है और फ्रिज में रखी ब्रेड खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इसलिए आपको ब्रेड को अच्छी तरह रैप करके ही फ्रिज में रखना चाहिए और एक या दो दिन से ज्यादा नहीं रखना चाहिए।

आलू

आलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च तत्व शुगर में बदलने लगता है जिससे आलू का टेस्ट मीठा होने लगता है। एक्स्पेट मेंटे हैं कि आप आलू को 45 डिग्री तापमान में रख सकते हैं जिससे कई दिनों तक सेफ रहते हैं।  

शहद

शहद को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे आप जार में बंद रखेंगे तो ये सालो साल खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने से वो क्रिस्टल बन जाता है और शहद के गुण भी खत्म होने लगते हैं।

 

कॉफी

कॉफी को फ्रिज में रखने से इसका फ्लेवर बदलने लगता है। इतना ही नहीं फ्रिज में कॉफी को फ्रिज में रखने से वो दूसरी सभी चीजों की महक सोंख लेती है और इस वजह से सभी चीजे जल्दी खराब हो जाती है। आपको इसे ठंडे और सूखे स्थान पर रखना चाहिए। 

लहसुन

लहसुन को फ्रिज में रखने से उसमें बहुत जल्दी अंकुरित पड़ने लगते हैं। इतना ही उसमें फफूंदी भी लगने लगती है जिसके सेवन से आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके बजाय आपको लहसुन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए।

 

प्याज

यदि आप फ्रिज में प्याज रखते हैं, तो इसमें नमी और फफूंदी लगने के अधिक चांस होते हैं। इन्हें ठंडी, सूखी जगह पर रखें। इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि प्याज और आलू को कभी एक साथ न रखें। एक साथ रखने से यह दोनों चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं 

अंडे

आपको कभी भी अंडे फ्रिज में नहीं रखने चाहिए। आदर्श रूप से, अंडे 20 डिग्री तापमान से कम वाली जगह पर स्टोर करने चाहिए। इसके अलावा आप इन्हें कमरे के तापमान में रख सकते हैं, इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब