लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: कोरोना काल में रोजाना नाश्ते में खायें दलिया, प्रोटीन की कमी होगी दूर, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Updated: November 13, 2020 09:48 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करके बीमारियों से लड़ने का इससे बेहतर तरीका कुछ नहीं

Open in App
ठळक मुद्देसर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता हैयह प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और प्रोटीन का भंडार है इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने से बचाने के लिए दलिया खाएं

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और कोरोना संकट भी जारी है। ऐसे हालातों शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। सर्दियों में इम्यून सिस्टम कमजोर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। जाहिर है ऐसे हालत में शरीर कमजोर होने से कोरोना आपको जल्दी प्रभावित कर सकता है। 

शरीर को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से लड़ने और वायरस का मुकाबला करने के लिए आप रोजाना सुबह एक कटोरा दलिया खा सकते हैं। यह प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और प्रोटीन का भंडार है और इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। रोजाना नाश्ते में एक कटोरा दलिया खाने से आपको ये फायदे हो सकते हैं।

वजन रहेगा कंट्रोल

अगर आपको वजन कम करना है और बहुत समय से कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अब दलिया का सेवन करना चाहिए। इससे आपका वजन कम होता है। ये आपके स्वास्थ के लिए काफी अच्छी होती है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होते हैं जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और उल्टी-सीधी चीजें खाने से बच जाते हैं।

मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

अगर आप बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार, गले की खराश और जुकाम जैसे रोगों पीड़ित रहते हैं, तो हो सकता है ऐसा कमजोर इम्युनिटी सिस्टम की वजह से हो। इसलिए आपको दलिया का सेवन करना चाहिए इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनता है। 

पाचन रहेगा दुरुस्त

आपको दलिया खाने का सबसे बड़ा फायदा पाचन संबंधी है। अगर आप नियमित रूप से दलिया खाते हैं तो आपका पेट सही रहता है। इसे खाने से आपको  गैस और अपच जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। 

डायबिटीज रहेगा कंट्रोल

आपको अगर शुगर है तो आपके लिए दलिया का सेवन करना काफी अच्छा होता है। इससे आपको डायबिटीज लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड ग्लूकोज लेवल को मैनेज करने के लिए आप इसका सेवन जरूर करें।

हड्डियां बनेगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियों में दर्द होता है या वो कमजोर हो रही है तो आपको इन्हें मजबूत करने के लिए नियमित रूप से दलिया खाना चाहिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

दिल को रखता है स्वस्थ

दिल के लिए दलिया एक बहुत ही गुणकारी चीज है। इसको खाने से आपको दिल की समस्याएं नहीं होती है। अगर आप दिल के मरीज नहीं भी हैं, तो भी आपको इसका सेवन करना चाहिए। आपके लिए अच्छा है।

इम्यून सिस्ता जोग मजबूत

दलिया में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन आदि का भंडार है। रोजाना नाश्ते में खाने से शरीर को न केवल बाहर से बल्कि अंदर से भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

कैंसर से करता है बचाव

आपको बता दें कि दलिया का सेवन ना सिर्फ छोटी समस्याओं बल्कि बड़ी समस्याओं के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप इसका सेवन करते है तो आपको कैंसर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

प्रोटीन का भंडार

दलिया में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसका मतलब यह है कि इसे रोजाना खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब