लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: सर्दियों में खूब बिक रही है ये सस्ती सब्जी, कैंसर, पथरी, खून की कमी से बचाएगी इम्यूनिटी सिस्टम को बना देगी मजबूत

By उस्मान | Updated: November 17, 2020 12:56 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : इस सब्जी को खाने से कोरोना, प्रदूषण और ठंड के रोगों से एक साथ निपटने में मिलेगी मदद

Open in App
ठळक मुद्देस्वादिष्ट होने के साथ ये पौष्टिक गुण से भरपूर शरीर की गांठ से मिलेगा छुटकारापोषक तत्वों का भंडार है बथुआ

सर्दियों के मौसम में कई नए फल और सब्जियां बाजार में आ जाते हैं। विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर इन फल-सब्जियों के सेवन से कई मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। 

सर्दी में मिलने वाली इन सब्जियों में से एक बथुआ भी है। बताया जाता है कि स्वादिष्ट होने के साथ ये पौष्टिक गुण से भरपूर होती है। नियमित रूप से इसके सेवन से इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने, खून की कमी से बचने, कैंसर और पथरी जैसी गंभीर बीमारी का इलाज करने में मदद मिल सकती है। 

शरीर की गांठ से मिलेगा छुटकाराकई बार किसी वजह से शरीर में गांठ बनने लगती है, जो अक्सर किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसा लक्षण दिखने या इससे बचने के लिए बथुआ बेहतर उपाय है। कई बार लीवर के अंदर भी गांठ हो जाती है। शरीर में कहीं भी गांठ हो, तो बथुए को तोड़कर जड़ सहित डब्बे में भरकर सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को पानी में पकाएं और छानकर इस काढ़े को पियें। माना जाता है कि नियमित रूप से ऐसा करने से शरीर के अंदर की गांठ घुल जाएगी।

पोषक तत्वों का भंडारसर्दी में बथुआ खाने के फायदे मेथी की तरह ही बथुआ भी सर्दियों में सबसे अधिक पाया जाता है। इसमें विटामिन-ए, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन आदि स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। बथुआ का साग सर्दियों में खाने से पेट संबंधी रोग कम हो जाते हैं।  

किडनी की पथरी के लिए बथुआअगर आपको किडनी की पथरी की समस्या है तो आपके लिए बथुआ बेहद लाभदायक है। इसके सेवन के लिए आप बथुआ के रस में शक्कर मिलाकर रोजाना सेवन करें। लगातार ऐसा करने से कुछ ही समय में ही पथरी पिघलकर यूरिन के रास्ते निकल सकती है। 

तेजी से ठीक होती है चोट और घावअगर आपको चोट लग गई है या काम करते हुए अचानक हाथ जल गया है तो भी बथुआ काम आएगा। इस स्थिति में आप बथुए का लेप बनाकर लगा लें। इससे जलन से आराम मिलेगा और चोट भी जल्दी ठीक हो सकती है।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूतसर्दी के मौसम में लोगों को कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो जाती हैं क्योंकि इस मौसम में आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप बथुए का सेवन करें। आपको शायद पता न हो लेकिन बथुए के सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आपको बैक्टीरियल इंफैक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

पाचन रहता है दुरुस्तजिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं, जैसे कब्ज या एसिडिटी तो आपको बथुए के पत्तों का रस निकालकर पीना चाहिए। आप चाहें तो बथुए को पानी में उबालकर पी सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कमबताया जाता है कि नियमित रूप से बथुआ खाने से कैंसर होने की संभावना भी कम होती है। बथुए को 4-5 नीम की पत्तियों के रस के साथ खाया जाए तो खून अंदर से शुद्ध हो जाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।

चर्म रोग के लिए अचूक उपायबथुए को उबालकर इसका रस पीने और सब्जी बनाकर खाने से चर्म रोग जैसे सफेद दाग, फोड़े-फुंसी, खुजली में भी आराम मिलता है। इसके अलावा बथुए के पत्तों को पीसकर इसका रस निकालें। अब 2 कप रस में आधा कप तिल का तेल मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसके पानी को पिएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सविंटर्स टिप्ससर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब