लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में रात को एक दम खाना छोड़ दें ये 10 चीजें, इम्यूनिटी हो जाएगी कमजोर, शरीर बन जाएगा बीमारियों का अड्डा

By उस्मान | Updated: July 21, 2020 15:39 IST

Healthy diet tips during coronavirus: इस संकट में शरीर को मजबूत बनाना है कमजोर नहीं

Open in App

स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। इससे ज्यादा जरूरी है समय पर खाना। अक्सर ऐसा होता है कि लोग किसी भी समय, कुछ भी खा लेते हैं। आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। दोपहर के समय कुछ भी खाना-पीना चल जाएगा लेकिन रात के समय कुछ भी खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

रात के समय कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से न केवल वजन बढ़ता है बल्कि अच्छी नींद भी नहीं आती।  हम आपको बता रहे हैं कि रात के समय आपको किन-किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। खासकर कोरोना काल में आपको अपने खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए वरना आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है।   

जंक फूडअक्सर लोग रात के समय जंक फूड खा लेते हैं। इन जंक फूड में पिज्जा, बर्गर, चाउमीन और कई चीजें शामिल हैं। अगर आप सोने से पहले इन चीजों का सेवन करेंगे तो इससे आपका वजन बढ़ेगा। साथ ही दिल से संबंधित बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं। जंक फूड में सैचुरेटेड फैट होता है जिसे पचाने में काफी वक्त लगता है।

नॉन-वेजकभी भी नॉन-वेज रात के समय नहीं खाना चाहिए। पहली बात तो ये कि नॉनवेज में बहुत प्रोटीन होता है और दूसरा ये कि सोते वक्त इसे पचाने में दिक्कत होती है। रात में खाने को पचाने की प्रकिया 50 प्रतिशत तक धीमी हो जाती है। ऐसे में शरीर सोने की बजाय प्रोटीन को पचाने पर फोकस करता है जिससे नींद पर भी फर्क पड़ेगा।

प्रोसेस्ड फूड कई बार होता है कि रात में भूख लगने पर लोग फटाफट चिप्स खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है चिप्स प्रोसेस्ड फू़ड है। ऐसे फूड में मोनोसोडियम ग्लूमेटेन भारी मात्रा में होता है। इससे रात में नींद की न आने की परेशानी हो सकती है।

आइसक्रीमरात में कई बार लोगों का आइसक्रीम खाने का मन होता है। वो झट से जाते हैं और फ्रिज से आइसक्रीम निकालकर खा लेते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो न करें। आइसक्रीम में फैट और शुगर दोनों ही होता है। रात में इसे खाने से वजन बढ़ता है।

मसालेदार खानाकई लोगों को स्पाइसी खाना बहुत पसंद हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं कि जब तक सब्जी पर लाल रंग तैरता नहीं दिखता तब तक खाना ही नहीं खाते। अगर आप भी रात में स्पाइसी खाना खा रहे हैं तो आप इस आदत को बिल्कुल बदल दें। रात में स्पाइसी खाना खाने से पेट में जलन और गैस की समस्या हो जाती है।

फलअधिकतर लोग रात को खाने के बाद फल खाना पसंद करते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को भारी पड़ सकता है। फलों में प्राकृतिक शुगर होती है। इसे खाने से डाइजेशन में दिक्कत होती है। इसलिए रात में फल खाने से परहेज करें।

चावलरात को चावल यानि की भात का सेवन करना नुकसानदायक होता है, चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए रात के समय इसका पाचन आसान नही होता है।

अचारअचार भले ही हमारे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता हो लेकिन रात के समय अचार खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है, और एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

मीठी चीजेंकई लोग भोजन के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन रात में मिठाई का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए रात में मीठी चीजें न खाएं।

कॉफ़ी कॉफ़ी में कैफीन होता है और इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। वैसे बेहतर नींद के लिए थोड़ी बहुत मात्रा में कैफीन का सेवन बेहतर नींद में सहायक है लेकिन अगर आप दिनभर किसी भी रूप में कैफीन का सेवन करते रहते हैं, तो रात को कैफीन वाली चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत