लाइव न्यूज़ :

सुबह चाय-कॉफी नहीं, गर्म पानी में इस चीज को डालकर पियें, बुखार, जॉइंट पेन, दस्त, बीपी जैसे 10 रोगों का होगा नाश

By उस्मान | Updated: February 27, 2020 07:19 IST

Healthy diet tips: खाली पेट चाय और कॉफी के सेवन से आपको आंत, किडनी, लीवर और दिल से जुड़ीं कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे नुकसान नहीं होगा.

Open in App

अधिकतर लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीते हैं। यह एक ऐसी खतरनाक लत है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे अंदर-अंदर ही नुकसान पहुंचाती है। खाली पेट चाय और कॉफी के सेवन से आपको आंत, किडनी, लीवर और दिल से जुड़ीं कई समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि न्यूट्रिशनिश्ट और एक्सपर्ट सुबह उठते ही हल्का गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। 

वैसे अगर आपको चाय या कॉफी की गंदी लत से छुटकारा पाना चाहते, तो आपको तुलसी के पत्तों का गर्म पानी पीना चाहिए। तुलसी एक जानी-मानी औषधि है, जिसका सालों से कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

इसमें यूजिनॉल नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को कम कर तनाव दूर करने में मदद करता है। रोजाना सुबह तुलसी का गर्म पानी पीने से सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी बीमारियों से बचा और राहत पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं रोज सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। 

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों को चबाना चाहिए लेकिन अगर आप इसको नहीं चबा सकते तो सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों का गर्म पानी पियें। तुलसी के पत्तों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होता है जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखता है। साथ ही तुलसी की चाय सूजन को कम करने और तनाव दूर करने में भी मदद करती है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

तुलसी का गर्म पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यह डायबीटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प है। तुलसी का गर्म पानी पीने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट का मेटाबॉलिज्म सही रहता है जिससे खून में मौजूद शुगर आपको एनर्जी देने का काम करता है।

जोड़ों के दर्द से मिलता है छुटकारा

जोड़ों में होने वाली सूजन और जलन की समस्या को दूर करने में तुलसी का पानी बेहतर विकल्प है। इसमें सूजन कम करने वाले एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। तुलसी का पानी आर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि यह जोड़ों में दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करती है।

तनाव से मिलती है राहत

तुलसी में शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल के लेवल को बनाए रखने में सहायक है। शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल कम होने से तनाव भी कम होता है। इससे बेचैनी दूर करने और मूड फ्रेश करने में मदद मिलती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

तुलसी पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। तुलसी पाचन के लिए जरूरी गैस्ट्रिक जूस को जारी करने के लिए शरीर को उत्तेजित करती है जिससे पाचन आसानी से होता है। इसके अलावा यह लीवर और ब्लैडर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।

सर्दी-खांसी होती है खत्म

तुलसी के पत्ते सर्दी-खांसी और जुकाम से राहत पाने का बेहतर उपाय है। तुलसी में पाया जाने वाला यूजिनॉल और ऐंटिऑक्सिडेंट्स बलगम और म्यूकस को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही साथ तुलसी की चाय में ऐंटिसेप्टिक और ऐंटि-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जिससे सर्दी-खांसी के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है।

ऐसे बनाएं तुलसी के पत्तों का पानी

एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म कर लें और उसमें तुलसी के कुछ ताजे पत्ते डालकर गर्म कर लें। पानी में उबाल आने पर गैस बंद कर दें। थोड़ी देर पानी को हल्का ठंडा कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी अदरक और इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं। इसमें अपने स्वाद के अनुसार शहद या नींबू का रस भी डाल सकते है। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब