लाइव न्यूज़ :

रात को सोने से पहले घी में भूनकर खा लेना ये चीज, कभी नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

By उस्मान | Updated: December 13, 2019 12:35 IST

लहसुन में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं

Open in App
ठळक मुद्देज्यादा लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इसे भूनकर घी के साथ खायें लहसुन में एलिसिन होता है जो काफी शक्तिशाली तत्व है

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। लहसुन को आप कच्चा, भूनकर, अंकुरित करके और विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकते हैं और यह सभी रूप में आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

वेबएमडी के अनुसार, लहसुन में विटामिन ए, बी1, बी6, सी, मैंगनीज, कैल्शियम, कॉपर, सल्फ्यूरिक एसिड और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य तत्व होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है। 

अगर आप लहसुन का ज्यादा लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इसे भूनकर घी के साथ खा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लहसुन घी में भूनकर खाने से कई छोटे-बड़े रोगों से बचने में मदद मिलती है। 

ऐसा माना जाता है कि इससे हड्डियों को मजबूत बनाने, कॉलेस्ट्राल कम करने, डायबिटीज से बचने, दिल को स्वस्थ रखने, सर्दियों में होने वाले विकारों से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं लहसुन को भूनकर खाने के फायदे।

दांत के दर्द से मिलती है राहतलहसुन को घी में भूनकर खाने से दांत दर्द से राहत मिलता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो दर्द से राहत देते हैं। दांत दर्द को दूर करने के लिए लहसुन की कली दांत से पीसने से भी राहत मिलता है।

हृदय रोगों से बचाने में सहायकघी में भुना हुआ लहसुन के नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके नियमित सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसलिए इसके सेवन से हृदय रोगों से बचाव होता है।

कैंसर की रोकथामभुना हुआ लहसुन खाने से शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ती है, जिससे शरीर में ट्यूमर नहीं बन पाता है। घी में भूनकर लहसुन का सेवन करने से कैंसर जैसी समस्या नहीं होने पाती है। खासकर प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर दूर रहता है।

पेट रहता है दुरुस्तयदि आपका पेट बार-बार खराब होता रहता है और आप जल्दी-जल्दी इंफेक्शन के शिकार हो जाते हैं तो घी में भूनकर लहसुन का सेवन करें। यह समस्या दूर हो जाएगी इसके अलावा इसके सेवन से सीने में जलन उल्टी पेट की खराबी को दूर करने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम में मिलती है राहतसर्दियों में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याओं से लगभग सभी पीड़ित रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको घी में भुना हुआ लहसुन खाना चाहिए। इसके एंटी-बायोटिक गुण सर्दी-जुकाम जैसी समस्या दूर रहती है।

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूतभुने हुए लहसुन का नियमित सेवन करने से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त होता है। जिसके वजह से शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से मिलती है राहतलहसुन में एलीसिन नाम का हार्मोन पाया जाता है जो मेल हार्मोन को बढ़ाता है। इसे पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दूर होता है। साथ ही लहसुन में सेलेनियम और भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आप ऊपर बताये किसी भी विकार से पीड़ित हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और उसके बाद ही इन उपायों का इस्तेमाल करें। लहसुन को अधिक मात्रा में खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार