लाइव न्यूज़ :

Diet tips: दूध पीते समय न करें ये 6 गलतियां, सफेद दाग, लीवर इन्फेक्शन, सूजन जैसे 10 खतरनाक रोगों का खतरा

By उस्मान | Updated: December 19, 2020 15:38 IST

Bad food combination : गलत तरीके से खाई गई हेल्दी चीजें भी सेहत को नुकसान देती हैं

Open in App
ठळक मुद्देखाने-पीने के सही समय का ध्यान रखना जरूरी फूड कॉम्बिनेशन से सेहत पर पड़ता है असरहेल्दी चीजें भी हो सकती हैं नुकसानदायक

दूध पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं। दूध शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। दूध में कैल्शियम, विटामिन, खनिज, प्रोटीन, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सिडेंट सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 

इसके अलावा दूध में आवश्यक अमीनो एसिड भी होते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम, विटामिन डी, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। आयुर्वेद में दूध पीने के तमाम फायदे बताए गए हैं लेकिन ये तभी मिलेंगे जब इसका सेवन सही समय पर किया जाएगा। 

हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लोग दूध पीने के साथ कर देते हैं और अनजाने में कई गंभीर समस्याओं को न्योता दे देते हैं। यदि कोई इंसान दूध पिने के बाद यह गलतियां करता है तो उसे काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। 

मछली का सेवनदूध-दही की तासीर ठंडी होती है। इसे किसी भी गर्म चीज के साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं मछली की तासीर काफी गर्म होती है। अगर कोई इंसान दूध पीने के मछली का सेवन करता है, तो उसे त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा करने से खासकर सफेद दाग का खतरा हो सकता है।

मूली का सेवनमूली खाने के तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से दूध विषैला हो सकता है। साथ ही त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है। मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

खट्टे फल का सेवनदूध पीने से पहले खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप खट्टे फल खाने के बाद दूध पीते हैं तो आपको उल्‍टी की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही पेट संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

मसालेदार चीजों के साथ दूधमसालेदार भोजन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।‌ इससे खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ पेट दर्द, जलन, गैस आदि की समस्याएं होने लगती है।

उड़द की दाल के साथ दूधअक्सर लोग रात को उड़द दाल का सेवन करने के बाद दूध पी लेते हैं। मगर ऐसा करने से इन्हें पचाने में दिक्कतें आती है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दही का सेवनदूध पीने के तुरंत बाद दही, नींबू या कोई खट्टी चीजें खाने से बदहजमी होने का सामना करना पड़ सकता है। असल में, इससे पेट में जाकर दूध फट जाने से एसिडिटी, उल्टी या मतली आदि का खतरा बढ़ता है।

प्याज के साथ दूध दूध पीने से पहले या तुरंत बाद कच्चा प्याज खाने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में दाद व खुजली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

केले के साथ दूधजिन लोगों को अपना वजन बढ़ना हो उन्हें रोजाना दूध में केले मिक्स कर बनाना शेक बनाकर पीने से लाभ मिलता है। मगर कफ से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब