Diet tips: नाश्ता करते समय न करें ये 7 गलतियां, खून की कमी, थकान, कमजोरी जैसे रोगों का अड्डा बन जाएगा शरीर
By उस्मान | Updated: December 9, 2020 09:22 IST2020-12-09T09:16:07+5:302020-12-09T09:22:12+5:30
हेल्दी डाइट टिप्स : नाश्ता बहुत जरूरी है, इससे शरीर को दिनभर के कामकाज के लिए शक्ति मिलती है

हेल्दी डाइट टिप्स
हेल्दी एंड फिट रहने के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। सुबह हेल्दी नाश्ता करने से शरीर को पूरे दिन कामकाज करने की ऊर्जा मिलती है। अक्सर देखा गया है कि लोग सुबह पराठे, ब्रेड जैम और तेल से बनी कई अन्य चीजों का सेवन करते हैं जोकि सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।
यह बात भी सच है कि कुछ लोग नाश्ता नहीं करते हैं। आपको पता होना चाहिए कि यह आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को कमजोर बना सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक हेल्दी नाश्ता आपको कई गंभीर रोगों से बचा सकता है।
हम आपको ब्रेकफास्ट से जुड़ी कई ऐसी गलतियां बता रहे हैं जिनसे आपको बचन चाहिए। इनसे सेहत संबंधी गंभीर समस्याओं की संभावना बढ़ती है। चलिए जानते हैं-
हेल्दी नाश्ता नहीं करना
कई लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं। यह सेहत के साथ खिलवाड़ है। नाश्ता करने से शरीर को दिनभर के कामकाज के लिए शक्ति मिलती है। इससे मेटाबौलिज्म ठीक बना रहता है। इसके आलावा आपको पाचन शक्ति बेहतर बनी रहती है। यह लो ब्लड शुगर लेवल को रोकने में मददगार होता है।
भरपेट नाश्ता नहीं करना
कुछ लोग बहुत हल्का नाश्ता करते हैं जोकि सही आदत नहीं है। आपको पर्याप्त मात्रा में नाश्ता करना चाहिए। हालांकि बहुत ज्यादा खाने से बचें लेकिन ध्यान रखें कि आपके नाश्ते से आपको सभी आवशयक तत्व मिलने चाहिए।
देर से नाश्ता करना
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि नाश्ते का फायदा तभी है जब अप जागने के एक घंटे के भीतर खा लेते हैं। नाश्ते में आप जो कुछ भी खाते हैं उससे आपके पूरे दिन का भोजन प्रभावित होता है। अगर आप रात में भारी भोजन करते हैं तो आप नाश्ता भी देर से करेंगे। साथ ही अगर आप देर से नाश्ता करते हैं तो आप दिन भर ज्यादा खाते हैं।
कार्ब्स और प्रोटीन वाली चीजें नहीं खाना
नाश्ते का मतलब पराठा या पूड़ी नहीं होता है। आपके नाश्ते में हेल्दी चीजें होनी चाहिए। ध्यान रहे कि खाने वाली चीजों में कार्ब्स और प्रोटीन की संतुलित मात्रा होनी चाहिए। कौम्पेक्स कार्ब्स शरीर में बिना फैट बढ़ाए एनर्जी की स्थिरता को मेंटेन रखने तथा ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मददगार होते हैं।
जल्दबाजी में नाश्ता करना
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत जल्दबाजी में नाश्ता करते हैं और इस चक्कर में जो कुछ मिलता है खा लेते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो अपनी कार या ऑफिस टेबल पर ही फटाफट नाश्ता कर लेते हैं। इससे आपकी सेहत को कोई फाय नहीं होगा। एक्सपर्ट्स मानते है कि इससे आपका दिमाग डाइवर्ट होता है और आप अधिक कैलोरी का सेवन कर सकते हैं।
फाइबर का ध्यान नहीं रखना
आपको नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनमें फाइबर पाया जाता है। इससे आपका पाचन ठीक रहता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। उदाहरण के लिए, दलिया, साबुत अनाज उत्पाद, फलियां, सब्जियां शामिल कर सकते हैं। फाइबर आपकी आंतों को स्वस्थ रखता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
हेल्दी फैट नहीं लेना
नाश्ते में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें हेल्दी फैट पाया जाता है। तेल से बनी चीजों में अन्हेल्दी फैट पाया जाता है। जिस तरह से कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी है, उसी तरह फैट भी जरूरी है। इसके लिए आप नाश्ते में अखरोट बटर, बीज, एवोकाडो, या सादा दही शामिल कर सकते हैं। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है।

