लाइव न्यूज़ :

Diet tips: इन 4 चीजों को पानी में मिलाकर पीने से हर अंग की होगी सफाई, इम्यून पावर होगी मजबूत, खून होगा साफ, वजन होगा कम

By उस्मान | Updated: November 30, 2020 10:10 IST

हेल्दी डाइट टिप्स : कोरोना काल में इम्यून पावर बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट इनका सेवन करें

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट में इम्यून पावर मजबूत करने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरीयह चीजें शरीर के भीतरी अंगों की करती हैं सफाईइनमें पाए जाते हैं सभी आवश्यक पोषक तत्व

कोरोना काल में हेल्दी एंड फिट रहने और वायरस का मुकाबला करने के लिए शरीर को अंदर से मजबूत बनाना जरूरी है। शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ और उनके कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उनकी सफाई जरूरी है। 

खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से भीतरी अंगों में गंदगी जमा होनी शुरू हो जाती है। इससे अंगों की कामकाज पर असर पड़ता है जिससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है और शरीर धीरे-धीरे कई गंभीर रोगों की चपेट में आने लगता है। 

हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें पानी में मिलाकर पीने से महामारी के इस संकट में अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह चीजें आसानी से सस्ते में उपलब्ध हो सकती हैं। 

करी पत्ते का पानीसुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है और वजन कम होता है। इसके अलावा इससे शरीर के सभी विषैले पदार्थ नष्ट हो जाते हैं। यह  आपको पूरे दिन ऊर्जा से भरा रखता है। 

अगर आपको पाचन या कब्ज की समस्या है तो आप इसका पानी जरूर पियें। यह आपकी त्‍वचा को फ्री रैडिकल्‍स से लड़ने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए रात को एक गिलास साफ पानी में पत्ते डालकर छोड़ दें और सुबह को खाली पेट पी लें। 

नींबू पानी सुबह खाले पेट नींबू पानी के बाद आप दिन भर अच्छा महसूस करेंगे। रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर के गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। नींबू पानी में विटामिन और पोटैशियम की मात्रा पायी जाती है, जिससे ये आपके शरीर की इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। 

यह आपके मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और साथ ही आपके फैट को बर्न करने में सक्षम होता है। यह विटामिन सी का भी भंडार है आपके चेहरे को हेल्दी बनाये रखता है। 

इलायची का पानी इलायची पानी का सेवन करने से फेशियल फैट कम होता है। इलायची में बहुत सारे एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो हमारे मुंह के अंदर मौजूद बैक्‍टीरिया को जड़ से खत्‍म कर देता है। इसलिए मुंह से आने वाली गंध, सांस की बदबू, मुंह के छाले, मसूडो मे दर्द या सूजन आदि मे बहुत अधिक लाभ देती है।

इलायची रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह शरीर से विषैले तत्‍वों को बाहर कर फ्री रेडिकल्‍स का मुकाबला करती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

यह पाचन को बढ़ाने, पेट की सूजन को कम करने व दिल की जलन को खत्म करने का काम करती है। अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई भी समस्‍या है तो रोजाना एक गिलास इलायची पानी का सेवन करें।

सौंफ का पानीसौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी विभिन्न रोगों के इलाज में किया जाता है। 

सौंफ में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, विटामिन-ए व सी और डायट्री फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं। यह वात-पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखती है।

खाली पेट सौंफ का पानी पीने से खून साफ होता है और त्वचा में चमक आती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन सुधारने के साथ बदहजमी, कब्ज, एसिडिटी के इलाज में सहायक है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सौंफ में सूजन को भी कम करने की शक्ति होती है। 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब