लाइव न्यूज़ :

जिम-डाइटिंग से नहीं, रोजाना 10 मिनट 'गहरी सांस' से एक महीने में कम करें 5 किलो वजन

By उस्मान | Updated: August 1, 2018 14:06 IST

ब्रीदिंग एक्सरसाइज से न केवल आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि पेट की मांसपेशियों में मौजूद फैट को भी कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके पाचन तंत्र और मेटाबोलिज्म में भी सुधार होता है।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हार्ट डिजीज सहित कई गंभीर रोग हो सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने का टाइम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। योग एक्सपर्ट मानसी गुलाटी के अनुसार आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिये भी वजन कम कर सकते हैं। साथ ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज से आपको तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती है। वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भारी हर समय उल्टी-सीधी चीजों का सेवन करते रहना है। मानसी आपको एक ब्रीदिंग टेक्निक बता रहे हैं, जिससे आपको खाने की लालसा को काबू करने के साथ-साथ वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं। 

ब्रीदिंग एक्सरसाइज से खाने की लालसा होती है कम खाने की लालसा से एक संकेत मिल सकता है कि आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी है। कुछ देर के लिए आप अपनी सांस को रोककर अपने दिमाग को लालसा से बचा सकते हैं। अगर आप जबरदस्ती खाने वालों में से हैं, तो आपको इस टेक्निक को कम से कम 90 दिनों तक करना चाहिए। आप इसे अपने घर की शांत लॉबी या केबिन में ट्राई कर सकते हैं।

 

ब्रीदिंग एक्सरसाइज से वजन कैसे कम होता है? ब्रीदिंग एक्सरसाइज से न केवल आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि पेट की मांसपेशियों में मौजूद फैट को भी कम करने में मदद मिलती है। इससे आपके पाचन तंत्र और मेटाबोलिज्म में भी सुधार होता है। गहरी सांस लेने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है और आपके शरीर में अतिरिक्त ऑक्सीजन से पेट में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। 

ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने का तरीका - सुखासन मुद्रा में बैठ जाएं और अपनी कमर सीधी रखें। - अगर आप जमीन पर नहीं बैठ पा रहे हैं, तो कुर्सी पर बैठें और पैर जमीन पर रखें। - अब अपने दाहिने हाथ को अपने चेहरे पर लाएं और अपने दाहिने अंगूठे को नाक पर रखें।- इसके बाद धीरे-धीरे अपने बाएं नथुने के माध्यम से सांस लें।- जब तक संभव हो तब तक सांस थामकर रखें और धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ते रहें।- ध्यान रहे कि सांस को कुछ देर तक रोककर रखें।- आपकी श्वास लंबी, धीमी और गहरी होनी चाहिए क्योंकि आप अपने बाएं नथुने के माध्यम से सांस छोड़ते हैं।- इसे लगातार तीन मिनट तक करें और फिर धीरे-धीरे अपना समय बढ़ाएं और इसे 30 मिनट के लिए करें। 

इस बात का रखें ध्यान इस टेक्निक का इस्तेमाल करने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। अच्छी तरह सीखने के बाद ही आप इसे घर पर ट्राई करें। सुनिश्चित करें कि आप अपने डायाफ्राम को हर समय रिलैक्स रखें। साथ ही, सांस लेते और छोड़ते समय अपनी सांस को तनाव में नहीं डालें। यदि आप अपने आप को हांफते हुए पाते हैं, तो आसानी से सांस नहीं लेने तक सांस को छोटा करने की कोशिश करें।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सयोगहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार