लाइव न्यूज़ :

आ गई है 'मिल्क डाइट', 4 हफ्ते में गला देगी पेट की चर्बी, मिलेगा स्लिम फिगर

By उस्मान | Updated: August 2, 2018 16:31 IST

इस डाइट से वजन कम होने के साथ आपकी मसल्स में टोन आता है, स्टैमिना बढ़ता है और आप फिट रहते हैं।

Open in App

क्या आप जानते हैं कि दूध पीकर भी मोटापा कम किया जा सकता है? आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन आप मिल्क डाइट से कुछ वजन कम कर सकते हैं। लेकिन इस डाइट के साथ आपको अपनी असल डाइट का भी ख्याल रखना पड़ता है। इसके अलावा अगर आप मिल्क डाइट के साथ वर्कआउट करते हैं, कम कैलोरी वाली चीजें खाते हैं तो आपको बिना किसी स्वास्थ्य नुकसान के वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इस डाइट से वजन कम होने के साथ आपकी मसल्स में टोन आता है, स्टैमिना बढ़ता है और आप फिट रहते हैं। चलिए जानते हैं मिल्क डाइट से वजन कैसे कम होता है।

मिल्क डाइट से वजन कैसे कम होता है? यह सभी जानते हैं कि दूध कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है। कैल्शियम को फैट को तेजी से मेटाबोलाइज्ड करता है जिससे वजन कम होता है। नॉक्सविले में टेनेसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार ज्यादा कैल्शियम होने से ज्यादा फैट बर्न होता है। इसके अलावा दूध में पेप्टाइड वाई वाई (पीवाईवाई) नामक भूख से लड़ने वाले हार्मोन भी होते हैं जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं।

मिल्क डाइट के साथ असल डाइट का भी रखें ख्यालदूध में कैलोरी भी कम होती है और प्रोटीन ज्यादा होता है। शोधकर्ता कहते हैं कि आपको मिल्क डाइट के साथ-साथ सब्जियां, फल, प्रोटीन, कार्ब्स और हेल्दी फैट का भी सेवन करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों में दूध की कमी वाले अन्य पोषक तत्व होते हैं और जिससे स्वास्थ्य को लेकर समझौता किए बिना वजन कम करने में मदद मिलती है। 

नहीं है कोई साइड इफेक्ट शोधकर्ताओं के अनुसार, वजन घटाने के लिए मिल डाइट आपके दैनिक जीवन में अच्छी आदतें शामिल करने में भी मदद करती है। जाहिर है धीरे-धीरे वजन कम करना तेजी से वजन कम करने से बेहतर है। इससे आप बॉडी मांस नहीं खोते हैं, आपका वजन दोबारा बढ़ने की आशंका नहीं होती है और आपका इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत रहता है। एक महीने के भीतर आप इस डाइट के जरिए कई किलो वजन कम कर सकते हैं। 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब