लाइव न्यूज़ :

फल-सब्जियों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं कूड़े में फेंके जाने वाली ये 6 चीजें, ऐसे खायें

By उस्मान | Updated: August 3, 2018 12:13 IST

प्याज और लहसुन के छिलके में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर, विशेष रूप से, त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।

Open in App

अगर आप खाना बनाने में थोड़ी भी दिलचस्पी लेते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि दिनभर में आपके किचन से एक डस्टबिन भरकर कूड़ा निकलता है जिसमें फल, सब्जियों और अंडों के छिलके सहित कई तरह का वेस्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन चीजों को आप कूड़ा समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं असल में वो मूल चीजों से ज्यादा फायदेमंद होती हैं।  

1) फटा हुआ दूधइसमें कोई शक नहीं है कि अधिकतर लोग फटे हुए दूध को खराब समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे आप कुछ मजेदार डिश बना सकते हैं। आप इसका एक अच्छा कॉटेज बनाने के लिए कर सकते हैं। यह छाछ, दही और क्रीम का अच्छा विकल्प हो सकता है। 

2) गाजर के पत्तेसेहत के लिए गाजर जितनी फायदेमंद है उसके पत्ते भी उतने ही लाभकारी हैं। अध्ययनों के अनुसार इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। आप इन पत्तियों का इस्तेमाल सलाद, सूप और स्मूदी में कर सकते हैं।  

3) केले के छिलके केले की तरह उसके छिलके भी बहुत लाभकारी होते हैं। वास्तव में आप इनका सेवन कर सकते हैं। आप केले के छिलकों का इस्तेमाल स्मूदी, चाय और जैम बनाने में कर सकते हैं। 

4) सेब के छिलकेअगर आपको अपनी चाय का टेस्ट बढ़ाना है, तो आपको उसमें सेब के छिलके डालने चाहिए। इससे आपको एक अलग फ्लेवर मिलेगा। इसके अलावा आप इनका जैम, जूस और वाइन बनाने में भी कर सकते हैं।

 

5) लहसुन के छिलकेप्याज और लहसुन के छिलके में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर, विशेष रूप से, त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। उनका उपयोग करने के लिए, उन्हें पानी में उबाल लें और इस पानी का विभिन्न डिश बनाने में इस्तेमाल करें।

 

6) अंडे के छिलकेआपको बता दें कि अंडे के छिलके भारी मात्रा में कैल्शियम होता है। आप इसका कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार आप इसे पीसकर स्मूदी में मिक्स करके पी सकते हैं या फिर गार्डन में उर्वरक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब