लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य राशिफल 16-19 जनवरी : इन 4 राशियों पर मंड रहा है काल, मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ वाले भी हो जाएं सावधान

By उस्मान | Updated: January 16, 2019 11:20 IST

आचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री बता रहे हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Open in App

जान है तो जहान है और स्वास्थ्य से बड़ा धन कुछ नहीं है। यही वजह है कि चिकित्सक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य की विशेष देखभाल की सलाह देते हैं। ग्रहों का परिवर्तन राशियों पर प्रभाव डालता है। आचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री बता रहे हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन सभी राशियों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि :अगर आपको सांस से जुड़ी कोई समस्या है, तो इसका बिना देरी किए इलाज कराएं। हालांकि कोई गंभीर रोग आज आपको परेशान नहीं करेगा। धीमी गति से पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें।  

वृष राशि:छोटी स्वास्थ्य परेशानियां जैसे सर्दी, खांसी और फ्लू आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर रोग आपको परेशान नहीं करेगा। देर रात को ज्यादा और मसालेदार खाने से बचें। डायबिटीज के मरीज अधिक सावधान रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट का पालन करें। पुराने रोग से पीड़ित दवा लेना ना भूलें।

मिथुन राशि:अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोग बिना देरी किए इलाज कराएं। धीमा पाचन आज परेशानी का कारण बन सकता है। छठे गृह पर बृहस्पति के प्रभाव के कारण पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। इससे निपटने के लिए सही दवाएं लेना बहुत जरूरी है।  

कर्क राशि :गृहों कि स्थिति से पता चलता है कि अगले कुछ दिन आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। धीमी गति से पाचन आपके लिए चिंता पैदा कर सकता है। अगर आप श्वसन प्रणाली से संबंधित समस्या से पीड़ित होते हैं, तो इस समस्या के इलाज के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएं। आपको गंदी आदतें छोड़नी चाहिए और इम्युनिटी मजबूत करने के लिए बेहतर डाइट लेनी चाहिए।

सिंह राशि:अगले कुछ दिनों तक कॉमन फ्लू और कोल्ड आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। हालांकि कोई गंभीर मुद्दा आपको तंग नहीं करेगा। धीमी पाचन क्रिया के कारण आप परेशान रहेंगे। आचार्य आपको जंक फूड नहीं खाने और फाइबर से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा जीवनशैली को सही बनाएं।

कन्या राशि:आज आपका स्वस्थ्य सही रहेगा। पुराने रोगों से पीड़ित लोगों को भी आराम मिलेगा। हालांकि मौसम में बदलाव के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें और कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज कराएं। अगर आपने सही समय पर इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप सख्त बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप किसी पुराने रोग से पीड़ित हैं, तो उसका सही तरह से इलाज कराएं।

तुला राशि:मंगल गृह से पता चलता है कि आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत रहेगा और बेहतर काम करेगा। शरीर में किसी भी तरह के असामान्य लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज शुरू कराएं। इससे आप समस्या से राहत पा सकते हैं। छोटी-मोटी शारीरिक असुविधाओं पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। मौसम बदलने के चलते आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ने की संभावना है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि:डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्थिति कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चांच कराना बहुत जरूरी है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से चेक-अप कराते रहें। डॉक्टर द्वारा निर्धारित डायट प्लान को अनदेखा ना करें। इसके अलावा योग और मेडिटेशन भी करें। मध्यम आयु वर्ग के लोग ज्यादा संभलकर रहें।

धनु राशि:आपको शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लग सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से सलाह लें। ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग इसे कंट्रोल रखने से के लिए नियमित रूप से जांच कराएं। पाचन तंत्र में विकार परेशानी का सबब बन सकता है। इसके लिए आप अल्टरनेटिव दवाएं ले सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

मकर राशि:सांस से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी ना करें। इससे राहत पाने के लिए तुरंत इलाज कराएं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए कुछ अल्टरनेटिव दवा ले सकते हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान लोग बिना देरी किए हुए इसका इलाज कराएं। मध्यम आयु वर्ग या उससे ऊपर के लोगों को बढ़ती उम्र की बीमारियों की ओर ध्यान देना होगा और फिट रहने के लिए शाम को लंबे वाक पर जायें।

कुंभ राशि:शनि के प्रभाव के कारण इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा। मध्यम आयु वर्ग के लोगों को कुछ पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। बदहजमी जैसी समस्याओं का सही समय पर इलाज नहीं कराने से हालत गंभीर हो सकती है। हालांकि कि कोई पुराना रोग आपको परेशान नहीं करेगा। आप नियमित रूप से योग करें, इससे आपको स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलेगी।

मीन राशि:गृहों की स्थिति से पता चलता है कि इस हफ्ते आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। जोड़ों में दर्द से राहत पाने के लिए एक्सटर्नल मेडिसिन का इस्तेमाल करें। धीमा पाचन भी आपको परेशान कर सकता है। इसका इलाज कराएं और जंक फूड से दूर रहें।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडायबिटीजफिटनेस टिप्सराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब