लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने, खून की कमी दूर करने, प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए खायें ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: September 3, 2020 11:05 IST

कोरोना वायरस डाइट प्लान : कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इन चीजों का सेवन जरूरी है

Open in App
ठळक मुद्देदिनभर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए सुबह का नाश्ता जरूरीनाश्ते में खायें प्रोटीन से भरपूर चीजेंहेल्दी ब्रेकफास्ट इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

कोरोना काल में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। हेल्दी डाइट लेने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहता है और बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता और वो भी हेल्दी नाश्ता बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह के नाश्ता का अपना अलग महत्व है। क्योंकि सुबह के खाना से शरीर को पूरे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है।

अध्ययन भी इस बात को मानते हैं कि नाश्ता नहीं करने वाली लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं। हम आपको सुबह के नाश्ते में क्या-क्या चीजें शामिल होनी चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

1) मीठी चीजें

सुबह के समय कोई भी मीठी चीज अच्छी नहीं होती। सुबह के दौरान अधिक मीठा खाने से शुगर लेवल पर असर पड़ता है। दिन के खाने के बाद या रात के समय सही होता है लेकिन सुबह के समय कोई भी मीठी चीज खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।

2) पराठा 

अनाज खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन सुबह के समय किसी भी तरह का अनाज खाना सही नहीं होता है। दरअसल अधिकतर अनाज में ग्लूटेन नाम का पदार्थ होता है जिसमें शुगर की मात्रा बहुत होती है। शुगर अमूमन सुबह के समय लेना अच्छा नहीं होता है।

3) मीट

अमूमन मीट जब कभी भी अधिक मात्रा में खाया जाए, तो सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन सुबह के समय यह बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। मीट में नाइट्रेट होता है और वह अधिक खाने से त्वचा की कई समस्याएं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

4) ब्रेड जैम

ब्रेड और जैम दोनों में ही फैट और शुगर की मात्रा बहुत होती है। इन दोनों का असर खून पर ठीक नहीं होता। ब्रेड के साथ अंडे खा लेना भी अच्छा रहता है लेकिन ब्रेड के साथ जैम स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है।

5) जूस और शेक

फ्रूट जूस वैसे तो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन सुबह के समय जूस पीना सही विचार नहीं है। दरअसल जूस में कई तरह के एसिड होते हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाकी मीठे फलों के जूस भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं।  

नाश्ते में खाएं ये हेल्दी चीजें

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको डायबिटीज, कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा हो सकता है। अगर आप भी मोटापे से पीड़ित हैं और तमाम कोशिश के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो संभव है आप एक बेहतर डाइट प्लान फॉलो नहीं कर रहे हों। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे है जिन्हें आपको अपने नाश्ते में शामिल करना चाहिए। इन चीजों से न केवल वजन कम करने में मदद मिलती है बल्कि आपको दिनभर के कामकाज के लिए भरपूर ऊर्जा और ताकत भी मिलती है। 

1) ओट्स इडली

इडली को सबसे हेल्दी फूड में गिना जा सकता है। अगर आपको भी सुबह ऑफिस  के लिए जल्दी निकलना पड़ता है और आप अपने लिए नाश्ता नहीं बना पाते वह कम समय में अपने लिए फटाफट ओट्स इडली तैयार कर सकते हैं। इसे आप ओट्स के साथ कुछ हेल्दी सब्जियों को डालकर भी हेल्दी बना सकते हैं। आप इसे सुबह दही के साथ भी खा सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा। साथ ही भाप से बनी इस इडली को खाने से आपके  वजन भी नियंत्रण में रहेगा। 

2) अंडा पराठा

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए इन्हें नाश्ते में जरूर लेना चाहिए। अगर आप उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खा कर उब चुके हैं तो आप झटपट अंडा पराठा बना कर खा सकते हैं। बस ध्यान देने वाली बात यह रखनी होगी कि आप पराठे को बनाते समय उस पर ज्यादा तेल ना लगाएं। अंडा-पराठा से आपको दिन भर एनर्जी मिलेगी साथ ही आपका वजन भी नियंत्रण में रहेगा। 

3) दलिया

दलिया को भी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत कहा जाता है। सुबह उठकर नाश्ता बनाने के लिए आपके पास समय नहीं है तो आप दलिया बना सकते हैं। वैसे तो दलिया दो तरीके से बनाया जाता है। अगर आप दूध के साथ दलिया बना रहे हैं तो चीनी की जगह हनी का उपयोग करें और अगर आप नमकीन दलिया बना रहे हैं तो इसमें मसाला कम डालें। यह दोनों ही आपको दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी देने वाले होंगे। साथ ही आपके वजन को भी नियंत्रित करेंगे। 

4) सोया उत्तपम

सोया से बना यह उत्तपम ना सिर्फ खान में टेस्टी होते हैं बल्कि आपको दिन भर की एनर्जी भी देते हैं। हाई प्रोटीन के साथ बने इश उत्तपम से आपका वजन भी नियंत्रित होता है। इसे बनाते समय भी आप हरी सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) बेसन चिल्ला

बेसन का चिल्ला भी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। ये ना सिर्फ आपको दिन भर की एनर्जी देगा बल्कि आपको भरपूर प्रोटीन भी देगा। इसे बनाकर  आप टिफिन में भी ले जा सकते हैं या बच्चों के लंज बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। बस इसे बनाते हुए भी ध्यान रखें कि ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यगर्भवती महिलाओं के पीने के पानी में पीएफएएस की मौजूदगी उनके शिशुओं के लिए घातक: अध्ययन

स्वास्थ्यनागपुर विधानसभा सत्रः 176 खुदरा और 39 थोक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द, मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा-खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की बिक्री को लेकर एक्शन

स्वास्थ्यडॉ. रोहित माधव साने को “Personality of the Year 2025” का सम्मान

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?