लाइव न्यूज़ :

भीगे अखरोट खाने के फायदे : सुबह खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, डायबिटीज, डिप्रेशन जैसी 8 बीमारियों से मिलेगी राहत

By उस्मान | Updated: September 14, 2021 11:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देइम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायकप्रोटीन का भंडार है अखरोटहड्डियों को मजबूत बनाने और दिमाग तेज करने में भी सहायक

कोरोना जैसे विकट स्थिति में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस दौरान इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना  जरूरी हो गया है। इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि इम्यूनिटी कमजोर होने से कोरोना वायरस आपको जल्दी चपेट में ले सकता है। 

आप हेल्दी एंड फिट रहने के लिए अपनी डाइट में अखरोट शामिल कर सकते हैं। अधिकतर लोग अखरोट को वैसे ही खाते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर इस ड्राई फ्रूट को रातभर पानी में भिगोकर खाया जाए, तो इससे सेहत को और ज्यादा फायदे हो सकते हैं। 

अखरोट एक सुपरफूड है जिसे ना सिर्फ पाचन के लिए बल्कि डायबिटीज कंट्रोल करने, तनाव को दूर करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, कैंसर से बचाने, मौसमी बीमारियों से सुरक्षा करने के लिए जाना जाता है। 

अखरोट के पोषक तत्व

अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अपने ढेरों फायदों की वजह से अखरोट को तो ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है।

सुबह खाली पेट भीगे अखरोट खाने के फायदे

डायबिटीज कंट्रोल रखने में सहायकहाई ब्लड शुगर रोगियों के लिए अखरोट किसी रामबाण से कम नहीं है। शुगर के रोगी अगर रोजाना सुबह खाली पेट भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।

वजन मेंटेन रखने में सहायकअगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो आपको रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 एसिड होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। अखरोट लंबे समय तक पेट को भरे रखने में मदद कर सकता है।

अवसाद से खतरा होता है कमएक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अखरोट खाने से अवसाद का खतरा कम हो जाता है और एकाग्रता का स्तर बेहतर होता है। अखरोट पर शोध पहले हृदय रोगों के संबंध में किया गया है और अब इसे अवसाद के लक्षण से संबंध कर देखा जा रहा है।

पोषक तत्वों का भंडार इसे विटामिन्स और मिनरल्स का राजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूतसुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और दातों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मददगार माना जाता है।

दिल को स्वस्थ रखने में सहायकअन्य शोधों से पता चलता है कि अखरोट दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मानव मस्तिष्क के आकार का यह फल वाकई आपके मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मौजूद ओमेगा 3 मस्तिष्क की समस्याओं को दूर कर तनाव कम करने में भी सहायक है। नियमित रूप से अखरोट को अपनी डाइट में शामिल कर आप मस्तिष्क को स्वास्थ बनाए रख सकते हैं। 

कब्ज का करता है नाशफाइबर से भरपूर अखरोट का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। यह कब्जियत को समाप्त कर पेट और आंतों की सफाई के लिए भी मददगार साबित होता है। किडनी स्टोन होने की स्थि‍ति में अखरोट का सेवन फायदेमंद है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेडायबिटीज डाइटहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब