सुबह खाली पेट भीगे चने खाने के फायदे : खाली पेट खाएं भीगे चने, खून की कमी, पथरी, डायबिटीज जैसे 8 रोगों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: March 9, 2021 09:17 IST2021-03-09T09:17:51+5:302021-03-09T09:17:51+5:30

काले चने खाने के फायदे : अगर आप कब्ज या कमजोर हड्डियों से परेशान हैं, तो आपको चने खाने शुरू कर देने चाहिए

Health benefits of soaked gram or chana in hindi: eat soaked chana or gram empty stomach to beat anemia, diabetes, cholesterol, bones and kidney problems, nutrition fact of chana in Hindi | सुबह खाली पेट भीगे चने खाने के फायदे : खाली पेट खाएं भीगे चने, खून की कमी, पथरी, डायबिटीज जैसे 8 रोगों से होगा बचाव

चने खाने के फायदे

Highlightsकाले चने के खाने से शरीर को होते हैं कई फायदेडायबिटीज मरीजों के लिए बेहतर विकल्प कब्ज जैसी समस्या का इलाज हैं काले चने

खाने-पीने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें सही समय और तरीके से खाया जाए, तो सेहत को ज्यादा फायदा होता है। ऐसी ही एक चीज चने हैं। अधिकतर लोग चने की सब्जी या उबालकर खाना पसंद करते हैं। बेशक चने किसी भी रूप में सेहत के लिए फायदेमंद ही होते हैं लेकिन अगर आप इसके ज्यादा फायदे लेना चाहते हैं, तो आपको इन्हें पाने में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए। 

चने के पोषक तत्व
काले चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसे खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं में राहत मिलती है। इससे आपका पाचन बेहतर रहता है और आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। 

काले चने खाने के फायदे
ने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए बेहद स्वास्थवर्धक बताया गया है।  

कब्ज और पेट दर्द से मिलती है राहत
खराब खानपान और एक्सरसाइज की कमी से कब्ज और बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। रातभर भिगे हुए चनों को सुबह उबालकर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाने से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।

शरीर बनता है ताकतवर
अगर आप दिनभर काफी भारी काम करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह नाश्ते से पहले भीगे चनों का सेवन करना चाहिए। इससे आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी और कमजोरी दूर होगी।

पथरी की समस्या से मिलती है राहत
दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल
काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।

खून की कमी होगी दूर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं में खून की समस्या आम है। चने और शहद दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

हड्डियों को मिलेगी मजबूती
काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भीगे चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है, जोकि डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

स्टेमिना बढ़ाने के लिए
काले चनों को पुरुषों में यौन क्षमता और स्टेमिना बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आपकी लाइफ में रोमांस और रोमांच खत्म हो गया है तो आपको आज ही से काले चनों का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

Web Title: Health benefits of soaked gram or chana in hindi: eat soaked chana or gram empty stomach to beat anemia, diabetes, cholesterol, bones and kidney problems, nutrition fact of chana in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे