लाइव न्यूज़ :

Diet tips: दिखते ही तुरंत खरीद लेना यह लाल फल, सिर से पैर तक सभी रोगों का करता है इलाज

By उस्मान | Updated: August 24, 2020 14:25 IST

Healthy diet tips: कोरोना काल में जरूर करें इस फल का सेवन, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Open in App
ठळक मुद्देहरे अंगूरों की तुलना में लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती हैलाल अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी पाया जाता है यूरिक एसिड लेवल कम करने में सहायक है लाल अंगूर

फल-सब्जियों फलों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि जब कोई भी बीमार पड़ता है, तो उन्हें हरी सब्जियां और फल खाने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जिसके नियमित सेवन से आपकी सेहत को अनगिनत फायदे हो सकते हैं। यह फल है लाल अंगूर। 

अंगूर हरे और लाल दोनों रंग के होते हैं। लेकिन हरे अंगूरों की तुलना में लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती है। आमतौर पर लाल अंगूर का प्रयोग रेड वाइन, जैम, जेली और अंगूर का रस बनाने में होता है।

लाल अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। फ्लेवोनॉयड्स अंगूर में पाए जाने वाले सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। लाल अंगूर के अनेक फायदे हैं लेकिन यह बालों की देखभाल और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यूरिक एसिड लेवल कम करने में सहायकशरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी के रोग होने लगते हैं। यूरिक एसिड को कम करने के लिए लाल अंगूर का सेवन फायदेमंद होता है। अगर ऐसी समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो इसका सेवन काफी कारगर सिद्ध होगा। यह सिस्टम से एसिड को खत्म करने और गुर्दे के दबाव को कम करने में मदद करते हैं। रेड वाइन में रेसवेरेट्रॉल होता है।  

मेमोरी करता है तेज़लाल अंगूर के रेसवेरेट्रॉल आपके दिमाग के रक्त प्रवाह को दूसरों फ़ीसदी तक बढ़ाने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से आप की सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है और दिमाग को ताकत मिलती है। इसका सेवन आपको ज्यादा एक्टिव रखता है और काम करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी करता है। इसके अलावा जिनकी आंखें कमजोर होती है। लाल अगूर उनके लिए काफी लाभदायक होता है।

कैंसर से बचाने में सहायकरेसवेरेट्रॉल ने कैंसर को नियंत्रित करने परकाफी प्रभाव दिखाया है और यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवीबी किरणों से बचाता है। लाल अंगूर खतरनाक त्वचा कैंसर से भी बचाव करने में मददगार होता है। लाल अंगूरों में फ्लेवोनॉयड्स और रेसवेरेट्रॉल होते हैं इनके सेवन से हृदय रोग की समस्या कम होने लगती है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, रक्त के थक्के और दिल से संबंधित अन्य बीमारियों को भी कम करने में मददगार होते हैं।

स्किन डिजीज के लिए लाभदायकलाल अंगूर में विटामिन ए और विटामिन सी के 20 गुना ज्यादा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो त्वचा संबंधित समस्याओं को खत्म कर सकते हैं। लाल अंगूर में रेसवेरेट्रॉल होता है। यह एक ऐसा एंटी ऑक्सीडेंट तत्व है जो उम्र बढ़ने के प्रक्रिया को धीमा करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा कोमल और जवान बनी रहती है। 

एलर्जी करता है दूरकई लोगों को त्वचा एलर्जी का सामना करना पड़ता है। लाल अंगूर में एंटीवायरल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधित एलर्जी को दूर करने में मददगार होते हैं। एंटीवायरल गुण' पोलियो, वायरस और हरपीज ऐसे वायरस से लड़ने में भी मददगार होते हैं।

थकान और कमजोरी का दुश्मनजो लोग काम करते समय या दिन में जल्दी थकावट महसूस करते हैं। उनके लिए लाल लंगूर का सेवन सबसे अच्छा विकल्प है। इसके सेवन से तुरंत एनर्जी और ज्यादा एनर्जी मिलती है और काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होती है। वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं, लेकिन लाल अंगूर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं। आपके खून में कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता है और आपका वजन भी जल्दी कम करने में मदद करता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब