लाइव न्यूज़ :

पुरुषों का स्टैमिना बढ़ाकर शीघ्रपतन की समस्या दूर करते हैं ये हरे रंग के बीज, ऐसे खायें

By उस्मान | Updated: August 20, 2018 13:14 IST

Health Benefits of Pumpkin Seeds:कद्दू के बीज में अच्छी मात्रा में जिंक और कॉपर पाया जाता है। इसके अलावा इन बीजों में मिनरल्स जैसे कि मैग्नेशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर और सेलेनियम, मैंगनीज और आयरन पाए जाते हैं।

Open in App

अगर आप कद्दू की सब्जी बनाते समय इसके बीज को अलग निकालकर फेंक देते हैं, तो जान लीजिए कि आप बहुत बड़ी गलती करते हैं। कद्दू के साथ-साथ इसके बीज भी किसी फायदे से कम नहीं है। कद्दू के बीज में अच्छी मात्रा में जिंक और कॉपर पाया जाता है। इसके अलावा इन बीजों में मिनरल्स जैसे कि मैग्नेशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, फाइबर और सेलेनियम, मैंगनीज और आयरन पाए जाते हैं। सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री सेल डैमेज से बचाता है। सेलेनियम की कमी से पुरुषों और महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या हो जाती है। सेलेनियम पुरषों को प्रोस्ट्रेट कैंसर से भी बचाता है। कद्दू के बीज हाई बल्ड प्रेशर को भी ठीक करते हैं। कद्दू के बीज में विटामिन ए, बी1, बी2 और बी3 होते हैं। ये प्रोटीन, मोनोसैचुरेटेड फैट्स, फाईटोस्टेरोल का भी बेहतर स्रोत है। चलिए जानते हैं कि कद्दू की बीज खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

1) स्टैमिना बढ़ाते हैं कद्दू की बीज कद्दू के बीज पुरूषों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाने का काम करते हैं। इससे मैग्निशियम की कमी दूर हो जाती है और यह प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए बहुत कारगार है। मैग्नेशियम की कमी से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या भी देखी गई है। यदि आप कद्दू के बीज खाते हैं जो आप मैग्नेशियम की कमी तथा कमी के कारण होने वाले रोगों को दूर कर सकते हैं।

2) डायबिटीज को रखते हैं कंट्रोलकद्दू के बीज इंसुलिन को कंट्रोल करने का काम करते हैं। जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद घटक डेल्टा-7-स्टेरोल्स और सेलेनियम शरीर की सूजन को दूर करते हैं।

3) बेहतर नींद में सहायकआप अगर नींद न आने के कारण परेशान हैं तो सोने से पहले कद्दू के बीज का सेवन करें। इससे तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

4) एसिटिडी से दिलाते हैं राहतकद्दू के बीज पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इससे आहार में शामिल करने से एसिडिटी से राहत मिलती है। एक तिहाई कद्दू के बीजों का सेवन करीब 90 कैलोरी, 4 ग्राम फैट, 4 ग्राम प्रोटीन, और करीब 11 ग्राम कार्बोहाइड्रेट देगा। 5) दिल को रखते हैं स्वस्थकद्दू के बीज के रोजाना सेवन से बॉडी में मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है। इससे दिल तंदरूस्त रहता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

6) इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक कद्दू के बीज में पाया जाने वाला जिंक रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। इससे सर्दी, खांसी और जुखाम जैसी एलर्जी से बचा जा सकता है।

इस बात का रखें ध्यानअगर आप ऊपर बताई गई किसी समस्या से पीड़ित हैं और उससे राहत पाने के लिए कद्दू के बीजों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आपको किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब