Diet tips: 7 दिनों तक सुबह खाली पेट खायें पपीता फिर जो होगा वो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा
By उस्मान | Updated: February 11, 2020 07:30 IST2020-02-11T07:30:58+5:302020-02-11T07:30:58+5:30
आंतों और किडनियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सुबह एक कटोरा भरकर पपीता खायें

Diet tips: 7 दिनों तक सुबह खाली पेट खायें पपीता फिर जो होगा वो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा
पपीता एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि इसके बीज और पत्ते भी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी हैं। ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट पपीता खाकर शरीर में होने रोगों और समस्याओं से बचा जा सकता है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या बनी रहती है, उनके लिए पपीता किसी दवा से कम नहीं है। पपीते में मौजूद विटामिन सी और फाइबर कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखते हैं और हृदय के रोगों से भी बचाते हैं।
पीलिया रोग से पीड़ित लोगों के लिए पपीता एक रामबाण की तरह माना जाता है। पीलिया की बीमारी हो जाने पर कच्चा पपीता नियमित रूप से खाने पर बीमारी बहुत ही जल्द ठीक हो सकती है। कब्ज होने पर भी यह आपको कई तरह से फायदा दे सकता है।
ऐसा माना जाता है कि पीपते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो आपको इन्फेक्शन से बचाते हैं और यह शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में सहायक है। चलिए जानते हैं कि पपीते के सेवन से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं।
लीवर को रखते हैं स्वस्थ
पपीता लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से काफी फायदा होता है।
2) वायरल बुखार होने पर
अगर आप प्रतिदिन पपीते का सेवन करते हैं तो आपको वायरल बुखार होने की आशंका कम हो जाती है। ये एंटी-वायरल एजेंट की तरह काम करता है। साथ ही यह संक्रामक बीमारियों में भी एक कारगर उपाय है।
3) कैंसर से करते हैं बचाव
कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसोथायोसायनेट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।
4) शरीर से टॉक्सिन निकालने में सहायक
पपीते का सेवन करने से न केवल शरीर में चर्बी नहीं जमती बल्कि शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह शरीर की गंदगी हटाने में आपकी मदद करता है।
5) आंतों के स्वास्थ्य में सुधार
पपीते का सेवन करने से आंतों के स्वास्थ्य में सुधार आता है। इसके अलावा पपीते में एंटी बैक्टीरियल एंटी इफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। पाचन शक्ति के लिए पपीते के बीज रामबाण इलाज है। इसके सेवन से पाचन तंत्र ठीक रहता है, और पाचन संबंधी सारी समस्याएं दूर होती हैं।
6) किडनी की सुरक्षा
पपीता खाने से किडनी की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। किडनी स्टोन और किडनी के ठीक तरीके से क्रियान्वयन में पपीते का सेवन बहुत ही गुणकारी माना जाता है। जब आप पहले से ही इस समस्या से पीड़ित हैं तब भी यह उपचार में मदद करता है।
7) पीरियड्स के दर्द को करने में सहायक
जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है।
8) आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक
पपीते में विटामिन सी भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है।

