लाइव न्यूज़ :

Diet tips: कमजोरी दूर करके ताकत बढ़ाने, खून की कमी, हार्ट डिजीज और कैंसर से बचाने के लिए खाएं ये पीला फल

By उस्मान | Updated: November 18, 2021 13:26 IST

यह पीले रंग का फल फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए और विटामिन ई का भंडार है।

Open in App
ठळक मुद्देयह पीले रंग का फल फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए का बेहतर स्रोतबढ़ाता है आंखों की रोशनीइन्फ्लेमेशन से लड़ने में है सहायक

खुबानी एक बीज वाला फल है। इसे अंग्रेजी भाषा में एप्रिकॉट के नाम से जाना जाता है। इसकी पैदावार भारत और पाकिस्तान में बहुतायत में होती है। इसका वैज्ञानिक नाम आर्मेनिया प्लम है।

खुबानी के पोषक तत्व

यह फल खाने में थोड़ा मीठा और थोड़ा कड़वा होता है। इसमें सेहत के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन ए और विटामिन ई का भंडार है।

इसे खाने से त्वचा को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। खुबानी का तेल त्वचा पर लगाने से स्किन ऑयली नहीं रहती। इसका तेल कील, मुंहासे, त्वचा संक्रमण आदि को दूर करने में सहायक है।

फाइबर होने की वजह से यह गैस्ट्रिक और पाचक रस को उत्तेजित करके पोषक तत्वों को अवशोषित करता है। इतना ही नहीं खुबानी आपको कैंसर और एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाने में सहायक है। चलिए जानते हैं इसे खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कैंसर से बचाने में सहायक

रोजाना सुबह खुबानी खाने या इसका शेक पीकर आप कैंसर की रोकथाम कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सीधे तौर पर  डीएनए डैमेज होने से बचाने में सहायक है।

 

2) फैटी लीवर से होता है बचाव

ओजटर्क एफ और उनके सहयोगियों ने चूहों पर अध्ययन किया था। उन्होंने पाया कि खुबानी से चूहों में लीवर इन्जरी कम हुयी थी। उनके अनुसार यह फैटी लीवर रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

3) बढ़ाता है आंखों की रोशनी

आंखों के लिए अच्छा- इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है। विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा होता है। इससे ना केवल ऐज-रिलेटेड मक्युलर डिजेनरैशन का खतरा कम होता है, बल्कि इलाज में भी मददगार है।

4) इन्फ्लेमेशन से लड़ता है

कटेचिंस से भरपूर खुबानी का एंटी-इन्फ्लैमटोरी प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, कटेचिंस सूजन की प्रक्रिया में आवश्यक एंजाइमों को रोकते हैं।

5) पाचन के लिए बेहतर

इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जिससे आपको खाना पचाने में मदद मिलती है। यह भोजन से पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में भी मदद करता है।

6) हृदय रोग से करता है बचाव

खुबानी में मौजूद कैरोटेनोइड्स और फ्लैवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण रोकने में सहायक हैं। इसके अन्य पोषक तत्व हृदय रोग से जुड़े मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे कारकों को कम करते हैं।

 

7) कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम

घुलनशील फाइबर आंत में पित्त को पुनः अवशोषण को कम करके रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायक हैं। घुलनशील फाइबर भोजन पचाने के अलावा अधिक पित्त बनाने के लिए आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की दिशा में भी काम करते हैं।

8) एनीमिया का खतरा करता है कम

नॉन-हीम आयरन से भरपूर खुबानी से एनीमिया से बचने में मदद मिलती है। इस तरह के आयरन से शरीर को बेहतर अवशोषण करने में और एनीमिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है।

9) यौन स्वास्थ्य को बनाता है बेहतर

अध्ययनों के अनुसार, खुबानी विटामिन ई का भंडार है। इसे सेक्स विटामिन भी कहा जाता है जो सेक्स ड्राइव और फर्टिलिटी को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इसमें एब्ससिस एसिड तत्व होता है, जो जो सेक्सुअल हार्मोन का बने रखता है।

10) वजन कम करने में सहायक

कम फैट होने की वजह से यह फल वजन कम करने वालों के लिए बेहतर है। इसके अलाव इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिस वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और उल्टी सीधी चीजें खाने से बच जाते हैं और आपका वजन नहीं बढ़ता है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत