लाइव न्यूज़ :

आंवला खाने के फायदे : विटामिन-C का भंडार है आंवला, सिर से लेकर पैरों तक कई बीमारियों से कर सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: March 2, 2021 11:05 IST

जानिये कोरोना काल में आंवला आपके लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है

Open in App

आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़, पौधे, मसाले और जड़ी बूटियां हैं जिनसे सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। आंवला भी एक ऐसा ही फल है, जो आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों की वजह से बेशकीमती माना जाता है। 

ऐसा माना जाता है कि इसके नियमित इस्तेमाल से कई गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। इस खट्टे फल में कैंसर, अल्सर, दसर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी समस्याओं से लड़ने की क्षमता होती है। 

आंवला के औषधीय गुण

आंवला में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। आंवला मे पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन्स, विटामिन ए, बी, मैग्नीशियम, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता हैं।

आंवला खाने के फायदे

हीमोग्लोबिन कमी कर सकता है दूर रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता है।

पथरी के इलाज में सहायकआंवला में ऐसे तत्व होते हैं जो पथरी के इलाज में सहयक हैं। पथरी की समस्या में आंवला कारगर उपाय साबित हुआ है। पथरी होने पर कुछ दिनों तक आंवले का सूखा पाउडर खाने से आपको समस्या से राहत मिल सकती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायकआंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। आंखों की समस्या मोतियाबिंद या रतोंधी के लिए आंवला का जूस फायदेमंद साबित हुआ है। इतना ही नहीं अगर आपकी आंखों में दर्द रहता है, तो आपको आंवला रस पीना चाहिए। 

बालों को बनाता है मजबूतआंवला का सेवन करने से बाल घने, चमकदार और स्वस्थ रहते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल बढ़ते और घने हो सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है और डैंड्रफ से भी बचाव कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे।

दिमाग को करता है तेजआंवला विटामिन का भंडार है और इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। मिनरल और आयरन भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह तेज होता है, जिससे फुर्ती बनी रहती है। यह मेमोरी को भी तेज कर सकता है। 

लिवर को बनाता है मजबूतलिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर आंवला का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह लिवर को मजबूत करता है। इससे उसकी कार्यप्रणाली सही रहती है। आंवला टॉक्सिक एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालने का काम भी करता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पर पड़ने वाले बुरे असर को भी आंवला कम करता है।

पाचन सिस्टम को रखता है दुरुस्त आंवला का नियमित सेवन करने से पाचन सिस्टम सही रहता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह गैस्ट्रिक की समस्या को ठीक करने के साथ पूरे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज, डायरिया और पाइल्स जैसी समस्या में भी राहत पहुंचाता है।

हडि्डयों को बनाता है मजबूतबढ़ती उम्र के साथ हमारी हड्डियां नाजुक और कमजोर हो जाती हैं, लेकिन आप रेगुलर आंवले का जूस पीकर अपनी हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बना सकती है। इस जूस को नियमित रूप से पीने से ऑस्टियोक्लास्ट होता है, जो कोशिकाएं हड्डियों को तोड़ने के लिए जिम्मेदार होती हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीज डाइटकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार