एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर खसखस मिलाकर पिएं, मिलते हैं ये 10 फायदे
By गुलनीत कौर | Updated: June 3, 2018 11:33 IST2018-06-03T11:02:10+5:302018-06-03T11:33:58+5:30
जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या हो उन्हें रात सोने से पहले इस दूध को पीना चाहिए।

milk with poppy seeds benefits| milk with khus khus | health benefits of khus khus
आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते हर दूसरा इंसान किसी ना किसी बीमारी का शिकार है। भले ही ये रोग गंभीर ना हों, लेकिन धीरे-धीरे ये हमें बड़ी परेशानियों की ओर जरूर ले जाते हैं। लेकिन अगर हम अपनी रोजाना की डाइट में केवल एक-दो बदलाव भी ले आएं, तो हम कई सारी बीमारियों पर जीत हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे दूध में खसखस के कुछ दाने मिलाकर पीने के 10 सेहत भरे फायदे। इस दूध को आप सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में पी सकते हैं। खसखस में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 होता है। इसके अलावा यह फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज से भी युक्त है। ये सभी पोषक तत्व हमें फिट बनाए रखने के लिए काफी हैं।
1. गर्मियों में दूध में खसखस मिलाकर पीने से शरीर का तापमान अन्दर से कम रहता है। यह शरीर को बाहरी गर्मी से बचाता है।
2. सर्दियों में इस दूध को पीने से सर्दी-जुकाम झटपट छूमंतर हो जाता है।
3. यदि नेचुरल तरीके से वजन कम करना हो तो रोजाना दूध में खसखस मिलाकर पिएं। खसखस में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो वेट कम करने में मदद करता है।
4. यह दूध पैनकिलर की तरह भी कम करता है। किसी भी तरह के बॉडी पैन में इस दूध को पीने से कुछ ही देर में आराम मिलता है।
5. सांस संबंधी दिक्कत होने पर दूध में खसखस के कुछ दानें मिलाकर पिएं, कुछ ही देर में राहत मिलती है।
6. जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या हो उन्हें रात सोने से पहले इस दूध को पीना चाहिए। अच्छी नींद आएगी और कुछ दिन इसे रेगुलर पीने से अनिद्रा की समस्या काफी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें: हल्दी वाला दूध पीने खून होता है साफ, ये भी हैं 7 फायदे
7. कब्ज की समस्या होने पर एक ग्लास गर्म दूध में थोड़े एखास्क्हस मिलकार पीने से जल्दी आराम मिलता है।
8. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को इस दूध का रेगुलर सेवन करना चाहिए। जल्दी आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर की दवाइयां भी छूट जाती हैं।
9. डिप्रेशन के रोगी को भी इस दूध का सेवन करना चाहिए।
10. शरीर में खून की कमी होने पर इस दूध का सेवन करें।। यह एनीमिया से लड़कर शरीर में खून की पूर्ति करता है।

