लाइव न्यूज़ :

कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा, खून की कमी से बचाते हैं हरे चने, यह भी हैं 10 फायदे

By उस्मान | Updated: August 12, 2018 07:47 IST

आप इसका इस्‍तेमाल सब्‍जी, पुलाव और कई तरह के व्‍यंजन में कर सकते हैं। हरे चने में प्रोटीन, विटामिन सी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

Open in App

आपने काले चने या भुने चने के फायदों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आप हरे चने खाने के फायदे जानते हैं? हरे चने स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं। आप इसका इस्‍तेमाल सब्‍जी, पुलाव और कई तरह के व्‍यंजन में कर सकते हैं। हरे चने में प्रोटीन, विटामिन सी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। नाश्ते में हरे चने का सेवन करने से हड्डियां हमेशा मजबूत रहती हैं। अगर आपको खून की कमी है, तो आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि इससे आपको क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) दिल को रखता है स्वस्थ  अगर आप प्रतिदिन हरे चने का सेवन करते हैं, तो आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहता है। नियमित रूप से इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी घटता है। जिसके कारण आप दिल से जुड़ी हुई परेशानी से बच जाते हैं।

2) ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। जब आप एक हफ्ते तक आधी कटोरी हरे चने का सेवन करते हैं, तो आपका ब्लड शुगर का लेवल धीरे-धीरे करके कंट्रोल में आने लगता है।

3) शारीरिक कमजोरी होती है दूर  हरा चना प्रोटीन और मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। इसका सेवन करने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

4) आंतों के कैंसर से बचावहरे चने में फाइबर्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो आंतों के खराब बैक्टीरिया को मारकर आंतों को कैंसर होने से बचाते हैं।

5) हड्डियां बनती हैं मजबूत हरे चने में विटामिन सी की मात्रा होती है, इसलिए जब नियमित रूप से इसका सेवन नाश्ते में करते हैं तो हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है।

6) पाचन तंत्र रहता है बेहतर एक कटोरी हरे चने का सेवन करते हैं, तो आपको रोज की जरूरत का आधा फाइबर मिल जाता है जिससे डाइजेशन की सफाई हो जाती है।

7) स्किन पर आता है ग्लोहरे चने में क्लोरोफिल के साथ-साथ विटामिन ए, इ, सी, के, और बी काम्प्लेक्स मौजूद होते हैं जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी बनती है।

8) वजन कम करने में सहायक जब आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है जिसका कारण हम ओवर डाइट से बच जाते हैं। इस तरह हम अपने वजन पर आसानी से नियंत्रण पा सकते हैं।

9) बुढ़ापा होता है दूरहरे चने में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट पायें जाते हैं। जिसके कारण यह आपको बीमारियों से बचाते हैं और बुढ़ापे को दूर करने में सहायक होते हैं। 

10) खून की कमी को दूर करेंअगर आपके बॉडी में खून की कमी है तो आज से ही हरे चने का सेवन प्रारम्भ कर दें। हरे चने में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए जब हम इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं तो हमें खून की कमी दूर होती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीजकैंसरफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब