लाइव न्यूज़ :

Diet Tips: शहद में मिलाकर खाएं कच्चा लहसुन, सूजन, खराश, डायरिया, कोलेस्ट्रॉल जैसे 10 रोगों से होगा बचाव

By उस्मान | Updated: June 12, 2021 11:06 IST

कोरोना काल में जरूर करें इस मिश्रण का सेवन, इम्यूनिटी पावर होगी मजबूत

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में जरूर करें इस मिश्रण का सेवन, इम्यूनिटी पावर होगी मजबूतलहसून कई जरूरी तत्वों का भंडारशहद आयुर्वेद का खजाना

लहसुन और शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमद है। शहद को आयुर्वेद में अमृत माना गया हैं। क्योंकि शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुण उचित मात्रा में पाए जाते हैं। इसी तरह लहसुन में फाइबर और एलिसिन के साथ ढेर सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों का मिश्रण आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। 

लहसुन अपने एंटी-बायोटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों की वजह जाना जाता है। लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण कई तरह के पोषक तत्‍व प्रदान करता है। यह विटामिन बी 1, बी 6 और सी के साथ-साथ मैंगनीज कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम का अच्छा स्रोत है। 

इसी तरह शहद में ग्लूकोज व अन्य शर्कराएं तथा विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल भी होता है जिससे कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं जो घाव को ठीक करने और उतकों के बढ़ने के उपचार में मदद करते हैं।

लहसुन और शहद खाने के फायदे

- इन दोनों चीजों को सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स यानी सफाई करते हैं। यह मिश्रण कई तरह के संक्रमण से बचाव कर सकता है। 

- इसका सेवन दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपको कई तरह की बीमारियों से भी बचता है। यह हमारे गले में खराश और सूजन को भी खत्म करता हैं। 

- इसमें मौजूद फॉस्फोरस दांतों को मजबूती प्रदान करता हैं और इनके सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक से काम करता हैं। लहसुन और शहद का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है।

- शहद और लहसुन को एक साथ सेवन करने से मोटापे से भी छुटकारा मिलता है क्योंकि इससे तेजी से वजन कम होता हैं। सर्दियों के अंदर इसका सेवन करने से शरीर में गर्मी का संचार होता है। - डायरिया में इस मिश्रण का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता हैं। जिसके कारण आपको पेट संबंधी किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होता हैं।

- इस मिश्रण का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं जिनमें गले की खराश भी शामिल है। इसका कार यह है कि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपके गले में खराश और सूजन से आपको आराम मिल सकता है।

- यह मिश्रण कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। अगर आपका इसका सेवन करते है तो आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। जिसके कारण आपको कभी कोई बीमारी नहीं हो पाएगी।

- सुबह खाली पेट लहसुन की कली को शहद के साथ खाने से यौन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स संबंधी परेशानियों को ख़त्म करने में मदद मिलती है।

- लहसुन और शहद के पेस्ट का सेवन करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से आपके दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होने लगता है, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार