लाइव न्यूज़ :

यौन शक्ति बढ़ाने, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, बवासीर से बचने के लिए खायें इन 8 फलों के बीज और गुठली

By उस्मान | Updated: August 28, 2020 11:49 IST

फलों के बीज खाने के फायदे : अगर आप फल खाकर उसके बीज या गुठली फेंकने की गलती कर रहे हैं तो अब ऐसा मत करना

Open in App
ठळक मुद्देफलों के बीजों में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं डायरिया और कब्ज से परेशान जरूर खाएं बीज जामुन के बीज डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

आम की गुठली के फायदेआम एक ऐसा फल है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ों तक बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। आम फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ होते हैं। लोग  अक्सर इसके गुठली फेंक देते हैं। क्या आप जानते हैं कि आम के साथ ही इसकी गुठली में भी कई फायदे हैं। आम की गुठली से डायरिया से बचने, कोलोस्ट्रॉल लेवल घटाने, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का रिस्क करे कम करने, पाचन शक्ति बढ़ाने आदि में मदद मिलती है। 

जामुन की गुठली के फायदेआयुर्वेद में डायबिटीज कंट्रोल करने, यूनानी और चीनी दवाओं में पाचन संबंधी रोगों के लिए जामुन के गुठली का इस्तेमाल होता है। जामुन की गुठली में विटामिन ए और सी का बेहतर स्रोत है। जामुन की गुठली से रक्‍तचाप कम करने, त्‍वचा को बेहतर रखने, डायबिटीज कंट्रोल रखने, पेट की समस्‍याओं से राहत पाने, तनाव को कम करने, पाचन को ठीक करने और शरीर को अंदर से साफ करने में मदद मिल सकती है। 

अमरूद के बीज के फायदेअमरूद एक ऐसा फल है जो पौष्टिक होता है और इसमें विटामिन सी, नियासिन, आयरन, पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन ए, थायमिन, कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक और फाइबर होता है। इसमें कार्मिनिटिव, एंटीस्पास्मोडिक, शामक, कैंसर रोधी, पाचक, एंटीहाइपरग्लाइसेमिक, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके बीज भी खूब फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, कब्ज से मुक्ति पाने, प्रोस्टेट कैंसर से बचने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

तरबूज के बीज के फायदेइनके सेवन से आपको प्रोटीन, कई तरह के विटामिन्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, तांबे, मैंगनीज और जिंक प्राप्त होता है। तरबूज के बीजों का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए जो लोग अपने वजन को लेकर चिंतित रहते हैं, वे भी बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं। इनके सेवन से आपको कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, पेट के कैंसर और डायबिटीज से बचने, यौन शक्ति बढ़ाने और यादाश्त क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। 

पपीते के बीज के फायदेइसके सेवन से पाचन ठीक से होता है और पाचन संबंधी सारी समस्याएं खत्म हो जाती है। पपीते के बीज, एंटी बैक्टीरियल होते हैं, जो बीमारी फैलाने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा करते हैं। पपीते के बीज में पाए जाने तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से आपकी रक्षा करते हैं। पपीते के फल के साथ-साथ इसके बीज में भी शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को सूजन से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारे डायजेशन में मदद करते हैं।  

अंगूर के बीज के फायदेअंगूर के बीजों में भारी मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है। इसके बीज से निकले तेल का इस्तेमाल मेडिसिन के तौर पर भी होता है। अंगूर के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये आपके शरीर को सॉफ्ट टिशूज को रेडिकल्स से सुरक्षित रखता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

शरीफा के बीज के फायदेरोजाना शरीफा के बीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। इन बीजों का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 

खरबूजे के बीज के फायदेखरबूजे के बीज से हमारे शरीर को बहुत फायदे होते हैं। खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जितनी प्रोटीन की मात्रा सोया में पाई जाती है उतनी ही खरबूजे के बीज में भी पाई जाती है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकैंसरडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब