लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 2 मिनट करें पैर के इस हिस्से की मालिश, कैंसर, ब्लड प्रेशर, मेनोपॉज के लक्षण होंगे कम

By उस्मान | Updated: July 25, 2018 12:49 IST

पैरों की मालिश करना प्यार दिखाने के शानदार तरीका है। यह आपके लिए एक बेहतर फोरप्ले साबित हो सकता है। पैरों में कई नर्व एंडिंग्स होती हैं जिस वजह से पैरों की मालिश करने से उत्तेजना बढ़ती है।

Open in App

दिनभर काम और भागदौड़ के बाद शरीर का बुरा हाल हो जाता है। खासकर हाथ और पैरों में बहुत दर्द और बेचैनी महसूस होती है। आपको बता दें कि रात को पैरों की मालिश करने से ना केवल आपको आराम मिलता है बल्कि कई स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। चलिए जानते हैं-  

1) ब्लड प्रेशर होता है कम

हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक का सबसे अधिक खतरा होता है। एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना पैरों की मालिश करने से ब्लूस प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। 

2) मेनोपॉज के लक्षण होते है कम

पैरों की मालिश करने से पीएमएस और मेनोपॉज के लक्षणों जैसे तनाव, अनिद्रा, सिरदर्द और मूड स्विंग को कम करने में मदद मिल सकती है।

 

3) कैंसर के मरीजों के लिए बेहतर

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के एक अध्यन के अनुसार, पैर मालिश की मालिश से कैंसर रोगियों को न केवल दर्द और मतली से राहत मिलती है बल्कि उपचार से जुड़े अन्य लक्षणों जैसे सांस की कमी और कम ऊर्जा के स्तर में भी राहत मिलती है।

जानें उम्र के हिसाब से शरीर को रोजाना चाहिए कितना प्रोटीन, ज्यादा खाने से हो सकती हैं ये 4 बीमारियां

4) गर्भवती महिलाओं को इडिमा से राहत

गर्भवती महिलाओं में तरल पदार्थ के संचय के कारण एड़ियों में सूजन के रूप में जाने वाला इडिमा रोग दर्द का कारण बन सकता है। रोजाना दस मिनट पैरों की मसाज करने से आपको इससे राहत मिलती है। 

5) सेक्स लाइफ बनती है बेहतर

पैरों की मालिश करना प्यार दिखाने के शानदार तरीका है। यह आपके लिए एक बेहतर फोरप्ले साबित हो सकता है। पैरों में कई नर्व एंडिंग्स होती हैं जिस वजह से पैरों की मालिश करने से उत्तेजना बढ़ती है।

 

6) बेहतर नींद में सहायक

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आपको बिस्तर पर जाने से पहले पैरों का मालिश करनी चाहिए। शोधकर्ताओं के अनुसार, रोजाना दो मिनट पैरों की मालिश करने से आपको अच्छी नींद आ सकती है।  

दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए रोज सिर्फ 9 मिनट करें यह काम

7) मल्टीपल स्क्लेरोसिस से राहत

मल्टीपल स्क्लेरोसिस से आपको धुंधला दिखना, डबल दिखना, एक आंख में अंधापन, किसी चीज को देर तक देखने, आंखों की थकान जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। रोजाना पैरों की मालिश करने से आपको इस समस्या से राहत मिलती है। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सकैंसरडायबिटीजमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब