लाइव न्यूज़ :

अंकुरित अनाज खाने के फायदे : खून साफ करने के साथ कैंसर, डायबिटीज और कब्ज जैसे रोगों से बचा सकता है अंकुरित अनाज

By उस्मान | Updated: November 26, 2021 11:16 IST

डायबिटीज के मरीजों को रोजान सुबह एक कटोरा अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देडायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है अंकुरित अनाजकैंसर से बचाव में सहायक है अंकुरित अनाजखून साफ करने के अलावा शरीर को भीतर से करता है साफ

अंकुरित अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आप सुबह के समय अंकुरित अनाज का नाश्ता करते हैं तो ये आपके शरीर और पाचन तंत्र के साथ आपकी त्वचा को भी स्वस्थ्य रखता है।

अंकुरित अनाज के पोषक तत्व

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ अंकुरित अनाजों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि भरपूर मात्रा में होते है। फाइबर, फोलेट, ओमेगा-3 से भरपूर यह अंकुरित आहार आपके स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आप चाहें तो इसे सूखा खा सकते हैं या इसकी सब्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

कैसे बनाएं अंकुरित अनाज

यह स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद ही नहीं है बल्कि खाने मे भी स्वादिष्ट होता है। आप अंकुरित सलाद, ब्राउन ब्रेड के साथ अंकुरित सैंडविच या पास्ता आदि बना सकते हैं। अंकुरित करने के लिए चना, मूंग, गेहूं, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, तिल, अल्फाल्फा, अन्न, दालें और बीजों को पानी में कुछ देर भिगो दें। आप चाहे तो इन्हें हल्का पकाकर या कच्चा भी खा सकते हैं।

अंकुरित अनाज खाने के फायदे

पोषक मात्रा होगी दोगुनी

अंकुरित अनाज नाश्ते के रूप में लिया जाना चाहिए। आपको नाश्ता हैवी करना चाहिए ताकि दिन भर आपमें एनर्जी बनी रहे। आप यदि सोयाबीन, काले चने, मूंग दाल, मोंठ, इत्यादि को अंकुरित करके खाएंगे तो इन खाघ पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा दोगुनी हो जाएगी।

कैंसर से बचाव

नियमित रूप से स्प्राउट्स का सेवन कोलेन, ब्रेस्ट और अन्य तरह के कैंसर से भी बचाव करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाते हैं।

खून को रखता है साफ

अंकुरित अनाज एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए,बी,सी, ई से भरपूर होता है। इतना ही नहीं इसमें फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसी पौष्टिक तत्व भी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से जहां व्यक्ति का इम्‍यून सिस्टम मजबूत होता है वहीं कैल्शियम से हडि्डयों में ताकत आती है। आयरन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सहायक है। अन्य पोषक तत्व व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रखने में कारगर है।

वजन को रखते हैं नियंत्रित

अंकुरित अनाज में बहुत सारे प्रोटीन होते हैं जो कि शरीर को मजबूत रखने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है। कम कैलोरी युक्त-अंकुरित अनाज में कैलोरी बहुत कम होती है जो कि मोटे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं जो लोग नहीं चाहते कि उनका वजन बढ़े, उन्हें भी अंकुरित अनाज खाना चाहिए।

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज को बार-बार भूख भी लगती है। ऐसे में स्प्राउट्स का सेवन आपके लिए बिल्कुल सही है क्योंकि इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

बच्चे को मानसिक रूप से मिलता है फायदा

नवजात बच्चों के लिए अंकुरित आहार सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। इससे बच्चे की मानसिक और शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यही कारण है की गर्भवती महिलाओं को अंकुरित आहार जरूर खाना चाहिए। 

पाचन तंत्र रखता है मजबूत

अंकुरित अनाज आपके पेट संबंधी समस्याएं दूर रखता है। फाइबरयुक्त रेशेदार अंकुरित अनाज खाने से आपका पाचनतंत्र मजबूत बनता है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

इसमें मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स गुण शरीर से विषैले टॉक्सिंस को निकालने में मदद करते हैं, जिससे आप कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्सहेल्थी फूडकैंसर डाइट चार्टडायबिटीज डाइट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब