लाइव न्यूज़ :

पेट, कमर, जांघों और buttocks की चर्बी को एक हफ्ते में पिघाल देता है ये पीला फल

By उस्मान | Updated: August 21, 2018 16:08 IST

इससे फर्टिलिटी और इम्युनिटी बढ़ती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है।

Open in App

पके हुए मीठे खजूर आप अक्सर खाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी कच्चे खजूर खायें हैं? पके हुए खजूर की तरह कच्चे खजूर खाने से भी आपकी सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। कच्चे खजूर का एक अलग स्वाद है और इसमें पके हुए खजूर की तुलना में कम कैलोरी होती है। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, इससे फर्टिलिटी और इम्युनिटी बढ़ती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्‍ज की श‍िकायत भी नहीं होगी। खजूर में मौजूद फाइबर आपके दिल को भी मजबूत और सेहतमंद बनाने का काम करते हैं। चलिए जानते हैं इससे आपको और क्या-क्या फायदे होते हैं। 

1) कब्ज की समस्या से मिलती है राहतकच्चे खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करने से आपको कब्ज, सूजन और जलन से राहत मिलती है। 

2) मिनरल्स का भंडारकच्चे खजूर मिनरल्स का भंडार होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम सहित कई मिनरल होते हैं। यह तत्व आपकी बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। 

3) बाल बनते हैं मजबूत और चेहरे पर आती है चमककच्चे खजूर में विटामिन में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी6 पाया जाता है और इससे आपके बालों का फायदा मिलता है। नियमित रूप से इसके सेवन से बाल नहीं झड़ते हैं और त्वचा पर चमक बनी रहती है।

 

4) वजन घटाने में सहायककच्चे खजूर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि लगभग 80 ग्राम कच्चे खजूर में 142 कैलोरी होती है। नाश्ते में इसके सेवन से आपको फायदा होता है। 

5) तुरंत मिलती है एनर्जी इसमें कम-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिस वजह से इसके सेवन से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है और आपका मूड बेहतर बना रहता है। 

6) प्रोटीन का बेहतर स्रोत अगर आप दुबले पतले हैं, तो आपको हर कीमत पर कच्चे खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मांसपेशियों के निर्माण और शक्ति को बनाए रखने में मदद करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब