लाइव न्यूज़ :

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे : खाली पेट खाएं पपीता, कैंसर, सूजन, स्ट्रोक जैसे 10 रोगों से हो सकता है बचाव

By उस्मान | Updated: March 2, 2021 13:20 IST

पेट, आंतों और धमनियों में जमा गंदगी की सफाई के लिए रोजाना खाली पेट खाएं पपीता

Open in App
ठळक मुद्देवजन कम करने वालों के लिए बेहतर फल है पपीताकब्ज और बवासीर के लिए लाभदायक पपीतादिल को स्वस्थ रखता है यह फल

फलों का सेवन करने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक फल है पपीता, जिसे खाने से कई लाभ होते हैं। इस नरम और मीठे फल में कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। 

एक्सपर्ट्स ऐसा मानते हैं कि पपीता खाने का सही समय सुबह है। यानी अगर रोजाना उठकर खाली पेट पपीता खाया जाए, तो आपको अनगिनत फायदे हो सकते हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है और इस मौसम में इस फल से बेहतर कुछ नहीं है। 

पपीता के पोषक तत्व

पपीता अपने उच्च पोषक तत्व और फाइबर सामग्री के लिए जाना जाता है। पपीता विटामिन से समृद्ध है जैसे कि प्रो-विटामिन ए, सी, और फाइटो विटामिन के। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, मैग्नीशियम और बीटा जैसे अन्य पदार्थ भी होते हैं।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोलपीले रंग का यह फल कैलोरी में कम होने के अलावा फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। 

पेट और आंतों को करता है साफयह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। यह सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है।

शरीर के विषाक्त पदार्थों की सफाईपपीता विटामिन ए, सी और के का भंडार है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में मदद करता है।

पापीता खाने के फायदे

वजन कम करने में सहायकअगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता खाना चाहिए। फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला यह फल आपका पेट फुल रखता है। 

धमनियों को रखता है स्वस्थपपीते में विटामिन सी, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर की मौजूदगी धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है जो रक्त प्रवाह को बढ़ावा देती है। यह सर्कुलेशन को बढ़ाकर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

शरीर की सूजन से देता है राहतइसमें पैपिन एंजाइम होता है जोकि एक नैचुरल पेनकिलर है। इसके आलाव यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। पैपिन को प्रोटीन के समूह साइटोकिन्स के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा जाता है, जो सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पपीता खाने के लाभ

आंखों को रखता है स्वस्थपपीते में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ई सहित कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है। 

त्वचा पर लाता है चमकविटामिन सी होने की वजह से इसमें बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे कैरोटीनॉयड शामिल हैं, जो त्वचा में चमक लाने का काम करते हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से झुर्रियां और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। 

लिवर को बनाता है मजबूतपपीता लीवर के लिए बेहतरीन होते हैं। ये लीवर सिरोसिस में काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसे नींबू के रस के साथ ले सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके सेवन से काफी फायदा होता है।

कैंसर से करता है बचाव कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसिथियोनट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सघरेलू नुस्खेकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार