लाइव न्यूज़ :

अगर आप भी खाते हैं मछली का सिर तो इस बात को समझें, वरना जीवनभर होगा पछतावा

By उस्मान | Updated: September 27, 2019 07:19 IST

आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों को मछली का सिर बहुत ज्यादा पसंद होता है, क्या आप जानते हैं नियमित रूप से इसके सेवन से आपके जीवन में क्या-क्या हो सकता है.

Open in App

टेस्टी और हेल्दी चीजों में मछली का पहला स्थान है। यह ऐसी चीज है जिसे पूरी दुनिया में शौक से खाया जाता है। मछली प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को मछली की पूंछ और सिर पसंद होता है।

हालांकि कुच्छ लोग मछली पकाते अक्सर मछली के सिर को फेंक देते हैं। उन्हें यह हिस्सा गंदा लगता है और वो मानते हैं कि इसका कोई लाभ नहीं है। लेकिन सच यह है कि मछली का स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, चलिए जानते हैं कैसे।

1) दिल को स्वस्थ रखने में सहायकदिल के मरीजों के लिए मछली बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और उसकी मांसपेशि‍यों को मजबूत बनाता है। मछली में लो फैट होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने नहीं पाती है। मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सुरक्षा में मदद करता है।

2) आंखों और दिमाग के लिएमछली में मौजूद विटामिन ए और डीएचए आंखों और दिमाग को मजबूत बनाते हैं। यह चीजें नए ब्रेन टिश्यूज बनाती हैं और आंखों के रेटिना को पोषण देती हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से दिमाग तेज होता है और आंखों में लंबे समय तक विजन की परेशानी नहीं होती।

3) मोटापा कम करने में मददगारमछली खाने से शरीर के अंदर मौजूद अतिरिक्त फैट समाप्‍त होता है, जिससे मोटापा कम होता है। मोटे लोगों को अपने वजन को कम करने के लिए लंच और डिनर में मछली और मछली का तेल प्रयोग करना चाहिए। 

4) अवसाद से बचाने में सहायकओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए से लेकर विटामिन डी तक, मछली के सभी घटक आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। मछली अवसाद को रोकने भी सहायक है और यह आपको अवसाद से निपटने में भी मदद करती है। इसके सेवन से आप खुश और स्वस्थ रह सकते हैं।

5) डायबिटीज का खतरा होता है कमइसके सेवन से आप डायबिटीज और गठिया जैसे ऑटोइम्यून रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके पोषक तत्व आपके शरीर में एक स्वस्थ संतुलन बनाए रख सकते हैं और आपकी सभी प्रकार की बड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सडाइट टिप्सडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब