अगर आप भी खाते हैं मछली का सिर तो इस बात को समझें, वरना जीवनभर होगा पछतावा
By उस्मान | Updated: September 27, 2019 07:19 IST2019-09-27T07:19:13+5:302019-09-27T07:19:13+5:30
आपने नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों को मछली का सिर बहुत ज्यादा पसंद होता है, क्या आप जानते हैं नियमित रूप से इसके सेवन से आपके जीवन में क्या-क्या हो सकता है.

अगर आप भी खाते हैं मछली का सिर तो इस बात को समझें, वरना जीवनभर होगा पछतावा
टेस्टी और हेल्दी चीजों में मछली का पहला स्थान है। यह ऐसी चीज है जिसे पूरी दुनिया में शौक से खाया जाता है। मछली प्रोटीन, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को मछली की पूंछ और सिर पसंद होता है।
हालांकि कुच्छ लोग मछली पकाते अक्सर मछली के सिर को फेंक देते हैं। उन्हें यह हिस्सा गंदा लगता है और वो मानते हैं कि इसका कोई लाभ नहीं है। लेकिन सच यह है कि मछली का स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, चलिए जानते हैं कैसे।
1) दिल को स्वस्थ रखने में सहायक
दिल के मरीजों के लिए मछली बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल और उसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। मछली में लो फैट होता है जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने नहीं पाती है। मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सुरक्षा में मदद करता है।
2) आंखों और दिमाग के लिए
मछली में मौजूद विटामिन ए और डीएचए आंखों और दिमाग को मजबूत बनाते हैं। यह चीजें नए ब्रेन टिश्यूज बनाती हैं और आंखों के रेटिना को पोषण देती हैं। यही वजह है कि इसके सेवन से दिमाग तेज होता है और आंखों में लंबे समय तक विजन की परेशानी नहीं होती।
3) मोटापा कम करने में मददगार
मछली खाने से शरीर के अंदर मौजूद अतिरिक्त फैट समाप्त होता है, जिससे मोटापा कम होता है। मोटे लोगों को अपने वजन को कम करने के लिए लंच और डिनर में मछली और मछली का तेल प्रयोग करना चाहिए।
4) अवसाद से बचाने में सहायक
ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए से लेकर विटामिन डी तक, मछली के सभी घटक आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। मछली अवसाद को रोकने भी सहायक है और यह आपको अवसाद से निपटने में भी मदद करती है। इसके सेवन से आप खुश और स्वस्थ रह सकते हैं।
5) डायबिटीज का खतरा होता है कम
इसके सेवन से आप डायबिटीज और गठिया जैसे ऑटोइम्यून रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके पोषक तत्व आपके शरीर में एक स्वस्थ संतुलन बनाए रख सकते हैं और आपकी सभी प्रकार की बड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है।

